logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'डरना नहीं है, आवाज दबा नहीं सकते', राहुल गांधी कल करेंगे सुप्रीम कोर्ट तक मार्च

राहुल गांधी ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने का ऐलान किया है। एक बार फिर इंडिया गठबंधन के नेता दिल्ली की सड़कों पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर उतर रहे हैं।

Rahul Gandhi, Supreme Court March, राहुल गांधी

राहुल गांधी, राहुल गांधी, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राहुल गांधी ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट कर दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हुए प्रदर्शन का जिक्र किया है। राहुल गांधी ने कहा दिल्ली में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने आए लोगों को पुलिस और भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने पीटा। राहुल गांधी ने कहा, यह वह भारत नहीं है, जो हम चाहते हैं।

 

इसके साथ राहुल गांधी ने एक वीडियो भी शेयर किया है, उन्होंने मार्च को किसी एक पार्टी का प्रदर्शन बनाने के बजाय देश के नागरिकों की आवाज बनाने की अपील की है। विपक्ष के नेता कल मुख्य न्यायाधीश को वोट चोरी के आरोपों, SIR पर रोक और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।

 

यह भी पढ़ें: 'यूथ ना तो कॉकरोच है, ना बेटी-बहन मक्खी', वोट चोरी-SIR मुद्दे पर बोले पप्पू यादव

राहुल गांधी ने क्या कहा?  

वीडियो में राहुल गांधी ने कहा, 'शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने आए लोगों को पुलिस और बीजेपी से जुड़े लोगों ने पीटा। यह वह भारत नहीं है, जिसे हम चाहते हैं। प्रदर्शन करने वाले लोग नफरत या गुस्से के साथ नहीं, बल्कि अपनी बात रखने के लिए आए थे। उन्होंने कहा, ‘कल हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर, हम सब एक साथ चलेंगे।

राहुल गांधी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश का युवा, तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और वो हर व्यक्ति जो लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं, जो लोकतंत्र के लिए खड़ा होना चाहते हैं, हमारे साथ आइए। जब तक आप देश के संविधान से जुड़े हैं और संविधान को बचाना चाहते हैं, हम सभी साथ में चलेंगे।'

 

वीडियो में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत का नाम लेते हुए कहा कि ये लोग भारत की आवाज को दबा नहीं सकते। उन्होंने लोगों से कहा, 'डरो मत।' सोमवार के मार्च में प्यार, भाईचारे और देशभक्ति की भावना के साथ शामिल हों।

कायर हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते

राहुल गांधी ने आगे कहा, 'हम पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर, बतौर हिंदुस्तानी हम सब एक साथ चलेंगे। हमें बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता आप किससे विचारधारा से जुड़े हैं, अगर आप संविधान से जुड़े हैं और आप संविधान बचाना चाहते हैं तो आप हमारे साथ आएं। किसी से डरने की जरूरत नहीं है। ये कायर हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते।'


और पढ़ें