PM मोदी या राहुल गांधी, 2025 में सबसे ज्यादा विदेशी दौरे किसने किए?
राहुल गांधी जर्मनी जाने वाले हैं। उनके इस दौरे को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी ने राहुल गांधी को 'विदेश नायक' बताया है। वहीं, कांग्रेस पीएम मोदी के दौरों को लेकर सवाल उठा रही है।

पीएम मोदी और राहुल गांधी। (Photo Credit: Khabargaon)
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अभी विदेश गए भी नहीं और उनकी यात्रा पर बवाल खड़ा हो गया है। राहुल गांधी अगले हफ्ते जर्मनी जाने वाले हैं। इसे लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी का कहना है कि राहुल संसद सत्र के बीच विदेश जा रहे हैं। कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 85% विदेश दौर तब होते हैं, जब संसद का सत्र चल रहा होता है।
यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी की किसी विदेश यात्रा को लेकर सियासी बखेड़ा खड़ा हुआ हो। राहुल जब-जब विदेश यात्रा पर जाते हैं, बीजेपी हमलावर हो जाती है और सवाल खड़े करती है।
अब राहुल गांधी अगले हफ्ते जर्मनी जाने वाले हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर के बीच जर्मनी के दौरे पर रहेंगे। वहीं, संसद का सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा।
यह भी पढ़ें-- अमेरिकी संसद में दिखाई मोदी-पुतिन की फोटो और पूछा- ऐसे मिलेगा नोबेल?
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर बवाल क्यों?
राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी में रहेंगे। वह इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान राहुल जर्मन सरकार के कई मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने बताया है कि 17 दिसंबर को राहुल गांधी भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा भी मौजूद रहेंगे।
https://twitter.com/INCOverseas/status/1998759084913508561
राहुल के इसी दौरे पर अब बीजेपी सवाल उठा रही है। बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि 'यह पहली बार नहीं है जब संसद सत्र के बीच में राहुल गांधी विदेश जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनकी कुछ जिम्मेदारियां हैं। लगता है कि जब से जनता नकार रही है, तब से उनकी लोकतंत्र या भारत के राजनीतिक सिस्टम में दिलचस्पी नहीं रही है।'
https://twitter.com/PTI_News/status/1998633126810263629
बीजेपी ने राहुल गांधी को 'लीडर ऑफ पर्यटन' बताया। बीजेपी प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने आरोप लगाया कि जब राहुल गांधी विदेश जाते हैं तो उनकी आधिकारिक यात्राओं का कार्यक्रम शेयर नहीं किया जाता। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी देश से क्या छिपा रहे हैं?
उन्होंने कहा, 'जिस तरह से राहुल गांधी देश में महत्वपूर्ण मौकों पर छोड़कर विदेश यात्राओं पर जाते हैं, उससे वह विपक्ष के नेता नहीं लगते।' बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी को 'विदेश नायक' बताया। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी ने एक बार फिर वही किया, जिसमें वह सबसे अच्छे हैं। विदेश चले गए हैं।'
https://twitter.com/Shehzad_Ind/status/1998583339100549351
वहीं, इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया कि पीएम मोदी की 85% विदेश यात्राएं संसद सत्र के बीच हुई हैं। उन्होंने पीएम मोदी की उन विदेश यात्राओं के बारे में बताया जो उन्होंने संसद सत्र के दौरान की थीं।
https://twitter.com/SupriyaShrinate/status/1998693704656408963
राहुल के विदेश दौरे पर बीजेपी की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि जब पीएम अपना आधा समय विदेश में बिताते हैं तो नेता प्रतिपक्ष के दौरे पर सवाल क्यों उठाए जाते हैं?
https://twitter.com/INCIndia/status/1998647339410665891
प्रियंका गांधी ने कहा कि 'मोदी जी अपना लगभग आधा समय देश के बाहर बिताते हैं। वे विपक्ष के नेता के विदेश दौरे पर सवाल क्यों उठा रहे हैं?'
यह भी पढ़ें-- नेहरू, इंदिरा, सोनिया... अमित शाह ने गिनाए 'वोट चोरी' के 3 मामले
राहुल गांधी इस साल कब-कब गए विदेश?
राहुल गांधी का अगर जर्मनी दौरा भी शामिल कर लिया जाए तो इस साल वह 8 बार विदेश यात्रा पर गए हैं। राहुल पर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप भी लगते रहे हैं।
इस साल की शुरुआत में राहुल गांधी वियतनाम में थे। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर जब 7 दिन का शोक था, उसी बीच 30 दिसंबर को राहुल वियतनाम चले गए थे। इस पर कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने दावा किया था कि राहुल गांधी वियतनाम का इकॉनमिक मॉडल समझने के लिए गए हैं।
इसके बाद मार्च में राहुल फिर वियतनाम चले गए। राहुल 12 से 17 मार्च तक वियतनाम के दौरे पर थे। बीजेपी ने फिर इस पर सवाल उठाया और पूछा कि राहुल वियतनाम इतना क्यों जाते हैं?
बिना बताए विदेश यात्राओं पर जाने को लेकर इस साल सितंबर में CRPF ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को एक चिट्ठी लिखी थी। इसमें बताया था कि राहुल कब-कब बिना बताए विदेश गए हैं। मार्च में वियतनाम के बाद 17 से 23 अप्रैल तक दुबई, 11 से 18 जून तक कतर, 25 जून से 6 जुलाई तक लंदन और 4 से 8 सितंबर के बीच मलेशिया के दौरे पर गए थे।
https://twitter.com/INCIndia/status/1974456011286274124
बिहार चुनाव के बीच 26 सितंबर को राहुल गांधी साउथ अमेरिका के 4 देशों- ब्राजील, पेरू, चिली और कोलंबिया की यात्रा पर चले गए थे। राहुल गांधी का यह दौरा दो हफ्ते से ज्यादा लंबा था।
https://twitter.com/amitmalviya/status/1977231752381780455
राहुल की विदेश यात्राओं पर बीजेपी अक्सर सवाल उठाती है और दावा करती है कि उनके दौरों की आधिकारिक जानकारी शेयर क्यों नहीं की जाती। बीजेपी यह भी आरोप लगाती है कि राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को अपमान करने की कोशिश करते हैं।
वहीं, बीजेपी के इन आरोपों पर कांग्रेस दावा करती है कि राहुल गांधी हमेशा सकारात्मक बातचीत करते हैं। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने राहुल के साउथ अमेरिका दौरे पर कहा था कि वह विदेश में भारत की छवि को नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा था, 'राहुल हमेशा देश के बारे में सकारात्मक तौर पर बोलते हैं लेकिन लोकतंत्र के बारे में वह जो बोल रहे हैं, वह बिल्कुल सही है।'
यह भी पढ़ें-- बंगाल का स्वर, देश का स्वर कैसे बना? PM ने सुनाई, वंदे मातरम की कहानी
प्रधानमंत्री मोदी कितनी बार विदेश गए?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल 10 बार विदेश दौरे पर जा चुके हैं। PMO की वेबसाइट के मुताबिक, पीएम मोदी इस साल 20 देशों की यात्रा कर चुके हैं।
पीएम मोदी इस साल 10 से 14 फरवरी के बीच फ्रांस और अमेरिका की यात्रा पर थे। इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप और पीएम मोदी की यह पहली मुलाकात थी।

इसके बाद 11-12 मार्च को मॉरिशस और 3 से 6 अप्रैल के बीच थाईलैंड और श्रीलंका चले गए थे। 22 अप्रैल को पीएम मोदी सऊदी अरब गए थे लेकिन उसी दिन पहलगाम में आतंकी हमला हो गया। इसके बाद पीएम मोदी अपना यह दौरा बीच में छोड़कर ही लौट आए थे।
15 से 19 जून के बीच पीएम मोदी साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया के दौरे पर थे। 2 से 9 जुलाई के बीच पीएम मोदी ने 5 देशों की यात्रा की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटिना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा किया था। पीएम मोदी की यह अब तक की सबसे लंबी यात्रा थी, जिसमें उन्होंने 8 दिन में 5 देशों की यात्रा की थी।

23 से 26 जुलाई के बीच पीएम मोदी यूके और मॉरिशस गए थे। इसके बाद 28 अगस्त से 1 सितंबर के बीच जापान और चीन की यात्रा पर गए थे। चीन में पीएम मोदी शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनइजेशन (SCO) समिट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। तीनों नेताओं की साथ में आई तस्वीर से दुनियाभर में तहलका मच गया था।
11 और 12 नवंबर को पीएम मोदी भूटान की यात्रा पर थे। हाल ही में 21 से 23 नवंबर के बीच पीएम मोदी साउथ अफ्रीका गए थे। पीएम मोदी G20 समिट में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका पहुंचे थे।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap


