logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं मनदीप भंडारी, जिन्हें बनाया गया है CBSE का नया चेयरपर्सन?

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को वरिष्ठ IAS अधिकारी मनदीप के. भंडारी को CBSE का नया अध्यक्ष बनाया है। वर्तमान में वह जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव हैं। वह श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के CEO भी रह चुके हैं।

CBSE Chairman, Mandeep K Bhandari, Mandeep Bhandari

वरिष्ठ IAS अधिकारी मनदीप के. भंडारी, Photo Credit-Social Media (Edited-ChatGPT)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को वरिष्ठ IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी मनदीप के. भंडारी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई-CBSE का नया अध्यक्ष बनाया है। मनदीप भंडारी 2001 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उनका कैडर AGMUT यानी अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र-शासित प्रदेश है। वर्तमान में वह जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव हैं। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। 

 

पिछले चार महीने में तीन सीबीएसई चेयरमैन बदल चुके हैं। मनदीप के. भंडारी से पहले इस पद पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम अतिरिक्त प्रभार के रूप में कार्य कर रहे थे। केंद्र सरकार ने शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को प्रशासनिक फेरबदल के तहत मनदीप भंडारी CBSE का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है।

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप को शुक्रिया, भारत को जंग की धमकी, UNGA में क्या दांव चल रहे शहबाज शरीफ?

कौन हैं मनदीप भंडारी? 

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 14 दिसंबर 1974 को जन्मे मनदीप के. भंडारी पंजाब के रहने वाले हैं। वह 2001 बैच के IAS अधिकारी हैं। 6 मार्च, 2023 से मनदीप भंडारी जम्मू में उप-राज्यपाल के प्रधान सचिव के तौर पर कार्यरत हैं। उनके पास दो दशकों से ज्यादा का प्रशासनिक अनुभव है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, भंडारी AGMUT कैडर से हैं।  

कैसा रहा मनदीप भंडारी का करियर? 

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, मनदीप के. भंडारी ने अपने करियर के दौरान जम्मू-कश्मीर में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर काम किया है। उनकी पोस्टिंग में भद्रवाह में सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट, कठुआ में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त, लेह के उपायुक्त और जम्मू के उपायुक्त के पद शामिल रहे हैं। 


इसके अलावा, उन्होंने जम्मू के संभागीय आयुक्त और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के तौर पर भी काम किया है। उनके प्रोफाइल में जम्मू-कश्मीर सरकार के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में आयुक्त/सचिव के तौर पर उनके कार्यकाल का भी जिक्र है।


और पढ़ें