logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आतंकी लतीफ भट का काला चिट्ठा, इन बड़े गुनाहों ने बनाया था मोस्ट वॉन्टेड

सुरक्षा बलों ने बुधवार को कुलगाम में दक्षिण कश्मीर के आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकी कमांडर लतीफ भट को मार गिराया।

Jammu and Kashmir

कश्मीर में तैनात सुरक्षा बल। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सुरक्षा बलों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मोहम्मद लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराया। तलीफ भट, महज 23 साल की उम्र में सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बना हुआ था। लतीफ भट कुलगाम का ही रहने वाला था। उसे दक्षिण कश्मीर का आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकी कमांडर माना जा रहा था। एक साल से वह जम्मू-कश्मीर का सबसे वांछित आतंकी था। वह लश्कर से जुड़ा था।

लतीफ भट को बीते सप्ताह कुलगाम में 3 CRPF जवानों पर हुए हमले का मुख्य संदिग्ध माना गया था। सुरक्षा बल 7 दिन से उसकी तलाश में थे। सोमवार को बलों ने लतीफ भट और उसके एक साथी का पता लगाया। लतीफ भट भाग निकला था लेकिन उसका साथी मारा गया। सुरक्षा बलों ने उसका पीछा किया। जंगलगाम में सुरक्षा बलों ने उसे चारो तरफ से घेर लिया था। उसने आत्मसमर्पण से इनकार किया और हमले करता रहा। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने उसे ढेर कर दिया। 

यह भी पढ़ें: CRPF हमले के 8 दिन बाद, कुलगाम में मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट

नवंबर 2025 में लापता हुआ था, बाद में आतंकी संगठन से जुड़ा

सुरक्षा बलों के रिकॉर्ड के मुताबिक लतीफ भट नवंबर 2025 में लापता होने के बाद से हमलों में शामिल था। इनमें स्थानीय संदिग्धों ने उसकी मदद की। पिछले साल सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में दिखा था कि वह 17 नवंबर 2025 को लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन कश्मीर रिवोल्यूशन आर्मी में शामिल हुआ। 2 दिन बाद 19 नवंबर 2025 को उसके परिवार ने कुलगाम थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पहले कारपेंटर फिर बना कुख्यात आतंकी 

लतीफ भट पहले कारपेंटर का काम करता था। उसने 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद कुलगाम के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में आवेदन किया था, लेकिन दाखिला नहीं लिया। वह आतंकी कैसे बना, इसके बारे में बहुत कम जानकारी है। 

 

अधिकारियों के मुताबिक उसे लश्कर के टॉप कैटेगरी A आतंकी जाकिर अहमद गनई ने उसे संगठन में शामिल कराया था। अहम गनई ने 2024 और 2025 में कुलगाम के जंगलों में उसे ट्रेनिंग भी दिलाई। अहमद गनई भी कुलगाम का रहने वाला था और लतीफ भट से दो साल पहले लापता हुआ था।

 

यह भी पढ़ें: मोहम्मद लतीफ भट कौन है? J-K का सबसे वांटेड आतंकी क्यों बना?

यह तस्वीर लतीफ भट की बताई जा रही है।
यह तस्वीर लतीफ भट की बताई जा रही है। 

लतीफ भट की क्राइम कुंडली क्या है?

लतीफ भट पर 31 जुलाई को कुलगाम के एक ईंट भट्ठे पर छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की हत्या का आरोप था। माना जाता है कि 22 जुलाई को जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के पीछे भी वही था। अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं पर किए गए हमलों में भी उसका हाथ माना गया। अधिकारियों ने बताया कि लतीफ भट स्थानीय होने के कारण इलाके को अच्छी तरह जानता था। वह भीड़ में घुल-मिल जाता था और नजदीक से गोली चलाता था। एक अधिकारी के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल की हत्या और CRPF जवानों पर हमले में समानता थी। 

दोनों बार हमलावर पैदल आया, भीड़ में शामिल हुआ, सुरक्षा बलों पर गोली चलाई और पैदल ही भाग निकला। CCTV फुटेज से CRPF पर हुए हमले की जगह पर उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई थी। लतीफ भट तीन बार मुठभेड़ों से बच निकला। इनमें 8 जुलाई की मुठभेड़ भी शामिल है, जब अनंतनाग के जंगल में सुरक्षा बलों ने उसे और अन्य आतंकियों को घेरा था। उस मुठभेड़ में जाकिर अहमद गनई मारा गया, लेकिन लतीफ भट बच गया।

यह भी पढ़ें: कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट्ट ढेर, सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया

15 लाख रुपये का इनामी आतंकी था लतीफ भट

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त में पुलिस ने लतीफ भट की जानकारी देने वाले के लिए 15 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया था। जुलाई में पूरे दक्षिण कश्मीर में उसकी तलाश के पोस्टर लगाए गए थे। सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ने के लिए दर्जनों अभियान चलाए, लेकिन वह हर बार निकल जाता था। रिकॉर्ड में लतीफ भट को एकमात्र सक्रिय स्थानीय आतंकी बताया गया था। करीब 5 साल पहले घाटी में 50 से 60 स्थानीय आतंकी थे। मई 2025 में यह संख्या घटकर 17 रह गई थी। इनमें 14 कश्मीर और तीन जम्मू क्षेत्र में थे।

क्यों सुरक्षा बलों की आखों में खटक रहा था लतीफ भट?

जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस प्रमुख एस पी वैद ने कहा कि लतीफ भट को पकड़ना जरूरी था, क्योंकि वह स्थानीय था। उनके मुताबिक विदेशी आतंकियों के मुकाबले स्थानीय आतंकी के लिए गतिविधियां चलाना आसान होता है। स्थानीय होने से उसे फायदा मिला और वह कम समय में संगठन का स्थानीय कमांडर बन गया। उसने पुलिस और आम लोगों पर भी हमले किए। पुलिस अरसे से उसकी तलाश में जुटी थी।

Related Topic:#Jammu Kashmir News

और पढ़ें