logo

मूड

ट्रेंडिंग:

20 दिन में कैसे बदल गया सोशल मीडिया का कलेवर? मुद्दों से समझिए

जिस सोशल मीडिया पर 20 दिन पहले रोज मुद्दे आते थे और चले जाते थे। अब 20 दिन बाद देश में कुछ ऐसे मुद्दे आ गए हैं जिनपर लगातार चर्चा हो रही है।

Social Media Trends

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit- Google gemini

शेयर करें

google_follow_us

सोशल मीडिया वर्तमान में भारत जैसे देशों में एक बड़ी आबादी को प्रभावित कर रहा है। एक अनुमान के मुताबिक भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाला देश है। यहां 50-60 करोड़ लोग इसपर एक्टिव हैं। यहीं से लोगों को जानकारी मिल रही है, यहीं से लोग मनोरंजन पा रहे हैं। कई कामों के साथ में सोशल मीडिया के माध्यम से ही लोग एक दूसरे से जुड़ रहे हैं। आज इसकी ताकत इतनी है कि पल भर में कोई भी मुद्दा देश का मुद्दा बन जाता है। देखते ही देखते मुद्दा इतना बड़ा हो जाता है कि इससे सरकारों को फर्क पड़ने लग जाता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर रोजाना ट्रेंड बदलता है, इसके अलावा रोजाना इसका कलेवर भी बदलता रहता है।

 

जिस सोशल मीडिया पर 20 दिन पहले रोज मुद्दे आते थे और चले जाते थे। अब 20 दिन बाद देश में कुछ ऐसे मुद्दे आ गए हैं जिनपर लगातार चर्चा हो रही है। लाखों लोग इंस्टाग्राम पर रील बना रहे हैं और करोड़ों लोग इसे देख रहे हैं। 'एक्स' पर करोड़ों लोग देश के इन मुद्दों पर लिख-बोल रहे हैं। दरअसल, भारत में इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स और यूट्यूब ऐसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं, जहां से लोग जानकारी ले रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'अभिषेक बनर्जी के लिए मुंह बंद रखो', TMC विधायक ने बताई पार्टी में टूट की वजह

20 दिन से किन मुद्दों पर हो रही चर्चा?

पिछले 20 दिनों में सोशल मीडिया पर एलपीजी गैस किल्लत, नीट पेपर लीक, महंगा तेल और सीबीएसई विवाद जैसे मुद्दों पर लगातार चर्चा हो रही है। यह ऐसे मुद्दे हैं, जिससे केंद्र सरकार सीधे तौर से जुड़ी है। इतने बड़े पैमाने पर लिखने और बोलने से सरकार की छवि को नुकसान पहुंचता है इसलिए सरकार भी इनसे अपनी तरह से डील कर रही है।

 

रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें, रोजगार, अमेरिका-भारत व्यापार समझौता और आर्थिक नीतियां भी सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस को प्रभावित कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर लगातार नाराजगी

नीट के साथ में अन्य भर्ती परीक्षाओं और पेपर लीक से जुड़ी नाराजगी सोशल मीडिया पर लगातार दिखाई दे रही है। यही वजह है कि इसी कड़ी में 'कॉकरोच जनता पार्टी' जैसे ऑनलाइन आंदोलनों को भी चर्चा मिली है। यह युवाओं के असंतोष को राजनीतिक मुद्दा बना रही है।

 

यह भी पढ़ें: BJP ने शुरू किया मिशन-61, सपा के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी

कॉकरोच जनता पार्टी का उदय

कॉकरोच जनता पार्टी 6 जून को दिल्ली के जन्तर-मंतर पर एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक चर्चा का विषय यह भी है। कॉकरोच पार्टी द्वारा उठाए जा रहे मुद्दे और इसकी आक्रमकता को देखते हुए सत्ताधारी पार्टी भी नैरेटिव गढ़ रही है।

 

देश की राजनीतिक पार्टियां और सरकारों की इन प्लेटफॉर्म पर खास नजर रहने लगी है। यह इसलिए क्योंकि इन प्लेटफॉर्म पर करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं। यही लोग सोशल मीडिया से खबर पाकर अपनी धारणा बनाते हैं। ऐसे में सरकार के खिलाफ अगर कोई मुद्दा बनता है तो इससे दलों और सरकारों को परेशानी होती है।


और पढ़ें