26 सितंबर का राशिफल: शनिवार के दिन किन राशियों की बदल रही है किस्मत?
आज शनिवार है, इस वजह से कई लोगों को आज ज्यादा मेहनत करनी होगी, क्योंकि आज शनि देव का खास प्रभाव रहेगा। तो मेहनत करने के बाद ही व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलेगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated
शनिवार का यह दिन मिलाजुला रहेगा, जहां एक तरफ कई लोगों को ज्यादा मेहनत करनी होगी, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों को अपनी मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा। आज के दिन कन्या, धनु और मकर राशि के लोगों के लिए सकारात्मक रहेगा, जिन्हें आज नौकरी में तरक्की मिल सकती है। पंचांग के अनुसार भादो महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। शनिवार का दिन होने के कारण आज का मूलांक 8 रहेगा, जो शनि देव के अनुशासन, न्याय, स्थिरता और कड़ी मेहनत के प्रभाव को दर्शाता है। आज चंद्रमा की स्थिति लोगों की मानसिक स्थिति और भावनाओं पर गहरा प्रभाव डालेगी। आज का दिन कर्म प्रधान रहेगा; जो लोग ईमानदारी और निष्ठा से अपने कार्य में लगे रहेंगे।
आज का दिन लोगों को जीवन में संतुलन स्थापित करना सिखाता है। इसके साथ आज पेंडिंग पड़े कामों को निपटाने और भविष्य के लिए दूरदर्शी योजनाएं बनाने के लिए बेहद शुभ है। शनि की ऊर्जा के कारण जल्दबाजी और शॉर्टकट से बचना ही सफलता की कुंजी सिद्ध होगी। लोगों को नौकरी में धैर्य बनाए रखना चाहिए और रिश्तों में समझदारी से काम लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या नए अवसर, चुनौतियां और मार्गदर्शन लेकर आया है।
यह भी पढ़ें: हिन्दू के अलावा किन धर्मों में भी निभाई जाती है पूर्वजों को याद करने की परंपरा?
राशिफल
मेष राशिफल
आज के दिन आपको करियर में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि आप अपनी सकारात्मक सोच से चुनौतियों से निपट लेंगे। व्यापार में नए आर्थिक अवसर मिलेंगे और फंसा हुआ पैसा वापस आ सकता है।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से बचें।
वृषभ राशिफल
करियर में आपको सीनियर का सहयोग मिलेगा, जिससे पेंडिंग प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा। साथ में कोई शाम का प्लान बन सकता है, जो रिश्ते को और मजबूत करेगा।
आज क्या करें: छोटी कन्याओं को कुछ मीठा दान करें।
आज क्या न करें: किसी भी व्यक्ति के साथ कड़वी वाणी का प्रयोग न करें।
मिथुन राशिफल
क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। शेयर बाजार या निवेश के मामले में सतर्कता से काम लें। प्रेम जीवन में नया उत्साह रहेगा।
आज क्या करें: गाय को हरा चारा या पालक खिलाएं।
आज क्या न करें: राजनीति का हिस्सा न बनें।
यह भी पढ़ें: Ganesh Visarjan 2026: किस समय करें गणेश विसर्जन? सही मुहूर्त जान लीजिए
कर्क राशिफल
व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं, लेकिन कागजी कार्रवाई में पूरी सावधानी बरतें। संपत्ति या वाहन से जुड़े मामलों में सकारात्मक वित्तीय लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी।
आज क्या करें: शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें।
आज क्या न करें: छोटी-छोटी बातों पर तनाव न लें।
सिंह राशिफल
आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता की तारीफ होगी। कारोबारी यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: अपने फैसलों को दूसरों पर थोपने का प्रयास न करें।
कन्या राशिफल
बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक है। व्यावसायिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। आय और व्यय में सही संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। अपने पार्टनर के साथ ईमानदार रहें।
आज क्या करें: तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: काम को टालने की आदत से बचें।
यह भी पढ़ें: क्या हर पर्व-त्योहार में व्रत और पूजा-पाठ करने से मिलता है मोक्ष?
तुला राशिफल
बिजनेस में नई पार्टनरशिप प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन शानदार है। ऑफिस में आपके सुझावों का स्वागत होगा। आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा।
आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को सफेद मिठाई दान करें।
आज क्या न करें: पैसों के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
वृश्चिक राशिफल
नौकरी में बदलाव या पदोन्नति की संभावना बन रही है। व्यापारिक मामलों में सोच-समझकर लिया गया जोखिम बड़ा फायदा दे सकता है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए बातचीत में संयम बनाए रखें।
आज क्या करें: पीपल के वृक्ष के नीचे शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: किसी भी विवादित मुद्दे पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।
धनु राशिफल
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में नए सौदे तय होंगे, जो भविष्य में आर्थिक मजबूती देंगे। लव लाइफ में खुशियों का आगमन होगा।
आज क्या करें: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
आज क्या न करें: कोई भी दस्तावेज बिना पढ़े साइन न करें।
यह भी पढ़ें: अनंत चतुर्दशी के दिन होगा गणपति जी का विसर्जन, शुभ मुहूर्त से लेकर जान लें नियम
मकर राशिफल
शनिदेव की कृपा से आपकी कार्यशैली में निखार आएगा। कठिन प्रोजेक्ट्स को भी अपनी सूझबूझ से पूरा कर लेंगे। लंबे समय के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा।
आज क्या करें: शनि मंदिर में काले तिल और तेल अर्पित करें।
आज क्या न करें: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
कुंभ राशिफल
ऑफिस में टीम वर्क के साथ काम करने से बड़ी सफलता मिलेगी। नए बिजनेस आइडिया पर काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
आज क्या करें: गरीबों को भोजन कराएं या काले कपड़े का दान करें।
आज क्या न करें: अपने गुप्त प्लान को दूसरों के साथ शेयर न करें।
मीन राशिफल
नौकरीपेशा लोगों को सीनियर अधिकारियों की सलाह से लाभ होगा। व्यापार में अचानक मुनाफा हो सकता है। लव पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। एक-दूसरे की जरूरतों का ध्यान रखना रिश्ते को मजबूत बनाएगा।
आज क्या करें: पक्षियों को दाना और पानी दें।
आज क्या न करें: नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाए रखें और तनाव न लें।
नोट- यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




