logo

मूड

ट्रेंडिंग:

28 अगस्त का राशिफल: रक्षाबंधन के दिन किन बहनों की खुलेगी किस्मत?

आज के दिन देशभर में लाखों बहनें अपने भाई को राखी बांधेंगी। जिससे भाई के जीवन में सुख-समृद्धि मिलेगी। इसी के साथ कई बहनों की भी आज किस्मत खुलने वाली है।

Rashifal

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रक्षाबंधन के दिन जहां एक तरफ सभी बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने वाली हैं। वहीं दूसरी तरफ ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से कुछ राशि की लड़कियों की किस्मत खुलने वाली है, जिसके प्रभाव से लड़कियों को धन लाभ हो सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज पूर्णिमा तिथि है। इसके साथ ही आज शुक्रवार है, तो आज के दिन कई लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। आज का मूलांक 2 और भाग्यांक 2 है, जो चंद्रमा और सूर्य के अद्भुत संतुलन को दर्शाता है। आज के दिन नए अवसरों की शुरुआत होगी।

 

ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो शुक्र और चंद्रमा का प्रभाव आज रिश्ते मजबूत करेगा। साथ ही कई लोगों को धन लाभ होगा। आज की ऊर्जा लोगों को धैर्य, रचनात्मकता और निर्णय लेने की क्षमता को बल दे रही है। हालांकि, कुछ राशियों को जल्दबाजी और उत्तेजना से बचने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर, आज के दिन मेहनत का फल मिलेगा। आइए जानते हैं आज आपके साथ क्या होगा?

 

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन: सोना या चांदी की राखी बांधना शुभ है या अशुभ, ज्योतिषशास्त्र से समझिए

राशिफल

मेष राशि

 

आज के मेष राशि के लोगों पर लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बरसेगी। व्यापार में आप नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं, जिससे धन लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। 

आज क्या करें: माता लक्ष्मी को सफेद मिष्ठान अर्पित करें।

आज क्या न करें: किसी भी निर्णय में जल्दबाजी या गुस्सा करने से बचें।

 

वृषभ राशि

 

शुक्रवार का दिन आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। व्यापार में फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपसी विश्वास गहरा होगा।

आज क्या करें: जरूरतमंदों को फल या भोजन दान करें।

आज क्या न करें: किसी भी व्यक्ति को आज उधार देने से बचें।

 

मिथुन राशि

 

ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा अधिक रह सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार के साथ त्योहार मनाने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में गलतफहमियां पनप सकती हैं, बातचीत से मामलों को सुलझाएं।

आज क्या करें: पक्षियों को दाना डालें।

आज क्या न करें: काम को कल पर टालने की आदत से बचें।

 

यह भी पढ़ें: भाई के साथ भाभियों को क्यों बांधी जाती है राखी? समझिए लुंबा राखी की परंपरा

 

कर्क राशि

 

आज आपको मानसिक रूप से शांति का अनुभव होगा। क्रिएटिव काम से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। परिवार और पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम को किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

आज क्या करें: शिवलिंग पर जल और अक्षत अर्पित करें।

आज क्या न करें: पुरानी नकारात्मक बातों को सोचकर समय बर्बाद न करें।

 

सिंह राशि

 

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। पैसों के मामले में सतर्क रहें और जोखिम भरे निवेश से बचें। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। आपके सख्त रवैये से रिश्ता प्रभावित हो सकता है।

आज क्या करें: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

आज क्या न करें: अपने अहंकार को काम के बीच में न आने दें।

 

कन्या राशि

 

आज आपकी हर योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में नए सौदे फाइनल हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लव पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा का प्लान बन सकता है। संबंध और मजबूत होंगे।

आज क्या करें: ॐ गं गणपतये नमः का जाप करें।

आज क्या न करें: किसी की बातों को दूसरों से शेयर न करें।

 

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर राखी बांधन का शुभ मुहूर्त क्या है? समय और राहुल काल भी जानिए

 

तुला राशि

 

शुक्र ग्रह का प्रभाव आपके पक्ष में है। कला, मीडिया और फैशन से जुड़े लोगों को शानदार अवसर मिलेंगे। अचानक धन लाभ की संभावना है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आपका आकर्षक व्यक्तित्व दूसरों को प्रभावित करेगा।

आज क्या करें: किसी मंदिर में इत्र का दान करें।

आज क्या न करें: अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां न लें।

 

वृश्चिक राशि

 

आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने का है। दफ्तर में आपके विरोधी आज एक्टिव हो सकते हैं। वित्तीय मामलों में समझदारी से कदम उठाएं। लव पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। संयम और धैर्य से काम लें।

आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज क्या न करें: आज किसी नए काम की शुरुआत न करें।

 

धनु राशि

 

दफ्तर में आपकी कड़ी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। ऑफिस के सीनियर अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। पार्टनर के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे। 

आज क्या करें: गाय को हरा चारा  खिलाएं।

आज क्या न करें: दूसरों को कटु शब्द न बोले।

 

यह भी पढ़ें: 27 अगस्त का राशिफल: तुला को मिलेगी करियर में सफलता, आपके साथ क्या होगा खास?

 

मकर राशि

 

ऑफिस के काम से आपको थकावट हो सकती है, लेकिन नतीजे आपके पक्ष में रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए दिन सामान्य है, अनियोजित खर्चों पर नियंत्रण रखें। लव पार्टनर को समय दें। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें।

आज क्या करें: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज क्या न करें:  खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

 

कुंभ राशि

 

नए विचार आपको सफलता दिलाएंगे। विदेश या दूरगामी स्थानों से व्यापारिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन में नया उत्साह देखने को मिलेगा। 

आज क्या करें: गरीब बच्चों को भोजन बांटें।

आज क्या न करें: बिना सोचे-समझे किसी दस्तावेज पर साइन न करें।

 

मीन राशि

 

आध्यात्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो आज का दिन सकारात्मक संकेत दे सकता है। आर्थिक संतुलन बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे।

आज क्या करें: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें।

आज क्या न करें: नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।

 

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें