logo

मूड

ट्रेंडिंग:

4 सितंबर का राशिफल: जन्माष्टमी पर किन 3 राशियों पर श्री कृष्ण रहेंगे मेहरबान?

आज जन्माष्टमी पर इन 3 राशियों पर भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा रहेगी। इन राशियों के लोगों को आज आध्यात्मिक ऊर्जा महसूस होगी, कई लोगों पर किस्मत मेहरबान रहेगी।

rashifal

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शुक्रवार का यह दिन बेहद शुभ है, क्योंकि आज जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। करोड़ों लोग कृष्ण भगवान के जन्म की खुशी मनाते नजर आएंगे। आज रोहिणी नक्षत्र में कृष्ण जी ने जन्म लिया था, इस वजह से आज रोहिणी नक्षत्र बेहद शुभ माना जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार आज रात 11:04 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज भादो महीने की अष्टमी तिथि है। मूलांक की बात करें तो आज का मूलांक 4 बनता है, जिसका स्वामी ग्रह राहु है। मूलांक 4 व्यक्ति को लीक से हटकर सोचने, कड़ी मेहनत करने और अचानक लाभ मिलने के योग बनाता है।

 

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे, जिससे व्यक्ति का मानसिक संतुलन मजबूत रहेगा। सूर्य देव सिंह राशि में विराजमान रहेंगे, जो आत्मविश्वास, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएंगे। चंद्रमा और शुक्र का प्रभाव आज के दिन को सौंदर्य, प्रेम और नए अवसरों से भर देगा। कुल मिलाकर आज की समग्र ऊर्जा सकारात्मक बदलाव लाएगी।

 

यह भी पढ़ें: क्या है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की कथा? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें

राशिफल

 

मेष

 

दफ्तर में आपको अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा। नई योजनाओं में निवेश के योग बन रहे हैं और फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ मुलाकात हो सकती है।

आज क्या करें: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई बड़ा वित्तीय निर्णय न लें।

 

वृषभ

 

चंद्रमा आपकी राशि में होने से व्यापार में लाभ होगा। ऑफिस में अधिकारी आपके प्रदर्शन से खुश रहेंगे और पदोन्नति के अवसर बनेंगे। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।

आज क्या करें: मां लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद मिठाई चढ़ाएं।

आज क्या न करें: आलस के कारण काम टालने से बचें।

 

मिथुन

 

आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने का है। दफ्तर पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। पार्टनर के साथ पुरानी बातों को लेकर बहस हो सकती है।

आज क्या करें: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

आज क्या न करें: आज किसी को भी कर्ज देने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल: ग्रहों की दशा, आपके जीवन में क्या बदलाव लाएगी? जानिए हर बात

 

कर्क

 

बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। सरकारी कामों से जुड़े लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। आप पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

आज क्या करें: शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं।

आज क्या न करें: किसी भी बात पर ज्यादा मानसिक तनाव न लें।

 

सिंह

 

सूर्य की अपनी राशि में उपस्थिति आपके आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। नौकरी में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो करियर को गति देगा। लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। 

आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

आज क्या न करें: अपने व्यवहार में अहंकार को बिल्कुल न आने दें।

 

कन्या

 

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम अचानक पूरा हो जाएगा। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी। अपने पार्टनर के साथ खुलकर अपने दिल की बात शेयर करने का यह सही समय है।

आज क्या करें: गाय को हरी घास खिलाएं।

आज क्या न करें: अनजान लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

 

यह भी पढ़ें: क्या है इंसान का असली धर्म? गीता के श्लोकों से समझें क्यों कर्म का महत्व

 

तुला

 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव अधिक रह सकता है। किसी भी तरह के बड़े निवेश से फिलहाल दूर रहना ही समझदारी होगी। व्यस्त होने के कारण पार्टनर को समय देना मुश्किल होगा।

आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को चावल या दूध का दान करें।

आज क्या न करें: काम के चक्कर में अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।

 

वृश्चिक

 

दोस्तों के साथ किए गए कामों में जबरदस्त सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए दिन मुनाफा कमाने वाला रहेगा। लव पार्टनर के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।

आज क्या करें: पक्षियों को दाना और पानी दें।

आज क्या न करें: दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें।

 

धनु

 

आज आप अपनी बुद्धि के बल पर विरोधियों को हरा देंगे। नौकरी में मेहनत अधिक करनी होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको संबल देगा। लव पार्टनर के साथ किसी विषय पर मतभेद हो तो बैठकर सुलझाएं।

आज क्या करें: भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल अर्पित करें।

आज क्या न करें: अपनी एकाग्रता भंग न होने दें।

 

यह भी पढ़ें:  14 या 15 सितंबर कब है गणेश चतुर्थी? जानें सही तारीख, मुहूर्त और पूजा की विधि

 

मकर

 

क्रिएटिव काम से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लव लाइफ में कोई सुखद बदलाव देखने को मिल सकता है। 

आज क्या करें: शनिदेव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज क्या न करें: किसी से भी कड़वी भाषा में बात न करें।

 

कुंभ

 

पारिवारिक संपत्ति से जुड़े मामलों में आपकी जीत होगी। करियर में स्थिरता रहेगी। परिवार और पार्टनर के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा। थोड़ा समय निकालकर अपने पार्टनर की बात ध्यान से सुनें।

आज क्या करें: घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर काम पर निकलें।

आज क्या न करें: संपत्ति से जुड़े कागजातों को बिना पढ़े साइन न करें।

 

मीन

 

करियर में आपका साहस बढ़ेगा, जिससे आप बेहतर काम कर पाएंगे। छोटे व्यवसायियों को नए ऑर्डर मिलेंगे। लव लाइफ में नया उत्साह देखने को मिलेगा। पार्टनर के साथ छोटी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है, जो यादगार रहेगी।

आज क्या करें: मां दुर्गा की पूजा करें।

आज क्या न करें: अपने विचारों को किसी के साथ शेयर न करें।

 

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें