इस हफ्ते कैसी रहेगी आपकी किस्मत, कब आएंगे अच्छे दिन? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
18 मई से लेकर 24 मई तक यह पूरा हफ्ता कई लोगों के लिए बेहद खास रहेगा। इस हफ्ते खास तौर पर सूर्य देव की कृपा बरसने वाली है। इस हफ्ते आपकी किस्मत क्या होगी, जान लीजिए।

प्रतीकात्मक तस्वीर,Photo Credit- Gemini
मई 2026 का यह हफ्ता ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। 18 मई से 24 मई 2026 के इस हफ्ते की शुरुआत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से हो रही है। हफ्ते का मूलांक 9 है, जो मंगल के प्रभाव को दर्शाता है, साथ ही साहस, उत्साह और नई शुरुआत का प्रतीक है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस हफ्ते सूर्य और बुध वृषभ राशि में रहने वाले हैं, जबकि मंगल मीन राशि में और शुक्र अपनी खुद की राशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं। ग्रहों की यह जुगलबंदी सभी 12 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला रही है।
इस हफ्ते की ऊर्जा कर्मप्रधान रहने वाली है। हफ्ते की शुरुआत में चंद्रमा और मंगल के प्रभाव से लोगों की निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। हालांकि जल्दबाजी में आकर किसी भी बड़े निवेश या विवाद से बचना होगा। इस दौरान पुराने अधूरे कामों को निपटाने के लिए शुभ समय रहेगा, साथ ही नए लक्ष्यों की नींव रखने के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए यह पूरा हफ्ता कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: कोर्ट के फैसले के बाद कैसे हुई 'भोजशाला' में पूजा, लोगों ने क्या कहा?
राशिफल और उपाय
मेष राशि
यह हफ्ता आपके लिए मिले-जुले रहने वाला है। ऑफिस में आपकी ऊर्जा की तारीफ होगी। साथ ही सहकर्मियों के सहयोग से नए प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे। बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है। इस हफ्ते धन कमाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल चंदन का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आकर बड़ा निवेश न करें।
वृषभ राशि
आपकी ही राशि में सूर्य और शुक्र का मिलन होगा। जिस वजह से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलेगा या नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा।
आज क्या करें: मां लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद रंग के कपड़े पहनें।
आज क्या न करें: ऑफिस में गुस्सा करने से बचें।
मिथुन राशि
इस हफ्ते आपको सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। बेवजह की भागदौड़ की वजह से मन थोड़ा अशांत रह सकता है। नौकरी में काम का दबाव रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इसी वजह से अपनी जुबान पर लगाम रखें।
आज क्या करें: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
आज क्या न करें: किसी को भी उधार देने से बचें।
यह भी पढ़ें: 17 मई का राशिफल, शनि और सूर्य के संयोग से क्या चमकेगा आपका भाग्य? जान लीजिए
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह हफ्ता बेहद पॉजिटिव रहेगा। इच्छाओं को पूरा करने वाला साबित होगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। साझेदारी के बिजनेस में बड़ा लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
आज क्या करें: शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: अपनी गुप्त योजनाएं या व्यावसायिक बातें किसी से शेयर न करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता करियर में बड़ी सफलता लेकर आ रहा है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है।
आज क्या करें: प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।
आज क्या न करें: अति-आत्मविश्वास में आकर सहयोगियों का अनादर न करें।
कन्या राशि
इस हफ्ते आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े काम करने वालों को अच्छी खबर मिलेगी। बिजनेस के नए काम लाभकारी साबित होंगे।
आज क्या करें: पक्षियों को दाना डालें और जरूरतमंदों की मदद करें।
आज क्या न करें: किस्मत के भरोसे बैठकर अपने जरूरी कामों को कल पर न टालें।
तुला राशि
तुला राशि वालों को इस सप्ताह थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है। ग्रहों की स्थिति उतार-चढ़ाव का संकेत दे रही है। ऑफिस में राजनीति का शिकार होने से बचें। बिजनेस के फैसले बहुत सोच-समझकर लें।
आज क्या करें: शुक्रवार को किसी कन्या को मिश्री या मीठी चीज दान करें।
आज क्या न करें: इस सप्ताह किसी भी नए काम की शुरुआत या बड़ा रिस्क न लें।
यह भी पढ़ें: किस रंग के कपड़े पहनने से चमक सकती है किस्मत? ज्योतिष शास्त्र में रंगों का रहस्य
वृश्चिक राशि
यह हफ्ता आपके वैवाहिक जीवन और व्यापारिक साझेदारियों के लिए अद्भुत रहने वाला है। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी।
आज क्या करें: मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।
आज क्या न करें: किसी भी विवादित मामले में गवाही देने से बचें।
धनु राशि
धनु राशि वाले लोग अपने दुश्मनों को हरा पाएंगे। साथ ही पुरानी समस्याएं सुलझ सकती हैं। नौकरी करने वाले लोगों को ज्यादा काम करना होगा, जिसके बाद उन्हें मेहनत का मीठा फल मिलेगा।
आज क्या करें: गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें।
आज क्या न करें: किसी के भी साथ बातचीत में कड़वे शब्दों का प्रयोग न करें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता कला और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर स्थापित करने वाला रहेगा। कुछ विद्यार्थियों का इस हफ्ते रिजल्ट आएगा।
आज क्या करें: शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: भावनाओं में बहकर कोई भी व्यावहारिक या व्यावसायिक निर्णय न लें।
यह भी पढ़ें: 17 मई से 15 जून अधिकमास रहेगा, विष्णु का यह महीना खास क्यों है?
कुंभ राशि
इस हफ्ते आपका पूरा ध्यान सुख-सुविधाओं और पारिवारिक खुशियों पर रहेगा। ऑफिस में प्रोडक्टिव काम करने का मौका मिलेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। घर की मरम्मत या नई गाड़ी खरीदने पर धन खर्च हो सकता है।
आज क्या करें: महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
आज क्या न करें: घर के मामलों में बाहरी लोगों को दखल न देने दें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह हफ्ता आत्मविश्वास बढ़ाएगा। आपके बातचीत के कौशल की वजह से बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे। ऑफिस में आपकी प्लानिंग को हरी झंडी मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दोस्तों और भाइयों के सहयोग से धन कमाने के मौके मिलेंगे। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
आज क्या करें: भगवान विष्णु की आराधना करें और पीले रंग के फल दान करें।
आज क्या न करें: आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें।
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें और सकारात्मक सोच के साथ दिन का आनंद लें।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap



