6 नवंबर को देश और दुनिया में धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। यह पर्व धन-संपत्ति और आरोग्य का प्रतीक है। इस दिन ग्रहों की चाल कई लोगों के लिए बेहद फलदायी होगी। इसके साथ ही कई लोगों को मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से धन लाभ हो सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज के दिन कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। तिथि के अनुसार, आज का मूलांक 6 है, जो शुक्र ग्रह का अंक है। इसे कला, सौंदर्य, आकर्षण और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
आज के दिन की ऊर्जा बेहद सकारात्मक रहेगी। लाखों लोग उत्साह महसूस करेंगे। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो आज चंद्रमा की चाल लोगों की भावनाओं को नई दिशा दे रही है। आज के दिन तुला राशि के लोगों को करियर में सफलता मिल सकती है, जबकि सिंह राशि के लोगों को धन के मामले में सतर्कता बरतने की जरूरत है। तो आइए, मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए जानते हैं कि आज सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा।
यह भी पढ़ें: आपको भी करियर में चाहिए कामयाबी? गीता के इस श्लोक से समझें सफलता का मंत्र
राशिफल
मेष
आज आप धार्मिक काम करते नजर आएंगे। इसके अलावा, आप पूरे दिन व्यस्त रहने वाले हैं। आज आपको ज्यादा पैसे कमाने की इच्छा होगी। रात के समय ज्यादा काम करने की वजह से आपको थकान महसूस होगी।
क्या करें: निर्णय लेते समय अपने मन की सुनें।
क्या न करें: गुस्से में आकर कड़वे शब्द बोलने से बचें।
वृषभ
आपको धन लाभ का सुख मिलेगा, जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। धन लाभ की वजह से आप पूरे दिन बेहद खुश रहेंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।
क्या करें: अपने खान-पान और सेहत का ध्यान रखें।
क्या न करें: दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें।
मिथुन
आज सुबह आपको किसी बात को लेकर मानसिक दुविधा महसूस होगी। दोपहर के बाद दुविधा से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ बातचीत करें और अपने मन की बातें साझा करें।
क्या करें: क्रिएटिव कामों में अपनी रुचि बढ़ाएं।
क्या न करें: एक साथ कई काम न करें।
यह भी पढ़ें: 6 या 7 नवंबर कब मनाएं धनतेरस? जानिए क्या है खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त
कर्क
आपके लिए धन लाभ के योग हैं। पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। लव पार्टनर का भावनात्मक समर्थन आपको ऊर्जावान रखेगा।
क्या करें: बुजुर्गों की सलाह का सम्मान करें।
क्या न करें: अतीत की बातों को सोचकर आज को खराब न करें।
सिंह
व्यापारियों को बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने की योजना बन सकती है।
क्या करें: अपने आत्मविश्वास को सकारात्मक दिशा में लगाएं।
क्या न करें: अहंकार को अपने रिश्तों को खराब न करें।
कन्या
आज आप कठिन से कठिन लक्ष्य आसानी से पा लेंगे। आर्थिक मामलों में समझदारी से फैसले लें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा।
क्या करें: अपने सभी काम की योजना पहले से तैयार करें।
क्या न करें: छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा चिंता न करें।
यह भी पढ़ें: हिंदू धर्म ही नहीं इन 3 धर्मों के लिए भी बेहद खास है दिवाली, जानें क्या है वजह?
तुला
आज आपको अचानक धन लाभ मिलेगा। इसके साथ ही धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। लव पार्टनर से कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है।
क्या करें: अपने पहनावे और व्यक्तित्व पर थोड़ा ध्यान दें।
क्या न करें: आलस के चक्कर में काम को कल पर न टालें।
वृश्चिक
आज आपकी सूझबूझ से सभी बाधाएं दूर होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ आपकी ईमानदारी और प्रेम बढ़ेगा। मन की उलझनें पार्टनर से साझा करने से राहत मिलेगी।
क्या करें: अपने राज किसी भी अजनबी के साथ साझा न करें।
क्या न करें: नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें।
धनु
आज आपको धन से जुड़े मामले में कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, आपको आज नकारात्मक भावनाएं महसूस हो सकती हैं। परिवार के साथ धार्मिक काम में शामिल हो सकते हैं।
क्या करें: अपनी ऊर्जा को सही दिशा में केंद्रित करें।
क्या न करें: बिना सोचे-समझे किसी को भी उधार देने से बचें।
यह भी पढ़ें: करोड़पति से लेकर सफल व्यक्ति तक, जैन धर्म के लोग क्यों ले रहे हैं संन्यास?
मकर
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है, जिससे आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक संबल देगा। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
क्या करें: अनुशासन का कड़ाई से पालन करें।
क्या न करें: काम के बोझ के कारण अपने हेल्थ को न भूलें।
कुंभ
नौकरी में नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को शानदार सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद दूर होंगे।
क्या करें: नई तकनीकों और विचारों को खुले मन से स्वीकार करें।
क्या न करें: अपनी योजनाओं को समय से पहले सार्वजनिक न करें।
मीन
सुबह-सुबह आलस महसूस होगा। इसके बाद दोपहर में दोस्तों से बातचीत करके आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। आज शाम को आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए काम कर पाएंगे।
क्या करें: जरूरतमंदों की मदद करने में आगे आएं।
क्या न करें: भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला न लें।
नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।