logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विष्णु चालीसा: प्रतिदिन करें विष्णु चालीसा का पाठ, भगवान विष्णु देंगे मोक्ष

कई लोग सिर्फ एकादशी पर्व के दिन विष्णु चालीसा पढ़ते हैं, जबकि धार्मिक जानकारों के मुताबिक भक्तों को हर रोज विष्णु चालीसा पढ़नी चाहिए। यहां पढ़िए विष्णु चालीसा।

Lord Vishnu

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु ही सृष्टि के पालनहार हैं। उनकी कृपा से कोई भी भक्त अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते है। भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्त दुखों पर विजय पाते हैं। साथ ही विष्णु चालीसा पढ़ने से भक्त को सुख, संपत्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस वजह से कई धार्मिक जानकारों का मानना है कि हर भक्त को कोशिश करनी चाहिए कि वह भगवान विष्णु की पूजा के बाद विष्णु चालीसा का पाठ करें।


कई लोग सिर्फ एकादशी के दिन विष्णु चालीसा का पाठ करते हैं, जबकि उन्हें कोशिश करनी चाहिए कि वे हर रोज कम से कम एक बार विष्णु चालीसा पढ़ें। जो लोग हर रोज विष्णु चालीसा नहीं पढ़ पाते हैं, उन्हें कोशिश करनी चाहिए कि वे गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा का पाठ करें। गुरुवार को भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, विष्णु चालीसा पढ़ने से भक्तों को न सिर्फ भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है।

 

यह भी पढ़ें: शिव भगवान ने लिए थे 19 अवतार, जानिए 5 अवतारों की पौराणिक कथाएं

विष्णु चालीसा

 

दोहा

 

विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय।
कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय।


 
चौपाई

 


नमो विष्णु भगवान खरारी।
कष्ट नशावन अखिल बिहारी॥
 
प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी।
त्रिभुवन फैल रही उजियारी॥
 
सुन्दर रूप मनोहर सूरत।

सरल स्वभाव मोहनी मूरत॥
 
तन पर पीतांबर अति सोहत।
बैजन्ती माला मन मोहत॥
 
शंख चक्र कर गदा बिराजे।
देखत दैत्य असुर दल भाजे॥
 
सत्य धर्म मद लोभ न गाजे।
काम क्रोध मद लोभ न छाजे॥
 
संतभक्त सज्जन मनरंजन।
दनुज असुर दुष्टन दल गंजन॥
 
सुख उपजाय कष्ट सब भंजन।
दोष मिटाय करत जन सज्जन॥

 

यह भी पढ़ें: 5 जून का राशिफल: शुक्र और बुध के शुभ संयोग से क्या तेज होगी आपकी बुद्धि? जानिए


 
पाप काट भव सिंधु उतारण।
कष्ट नाशकर भक्त उबारण॥
 
करत अनेक रूप प्रभु धारण।
केवल आप भक्ति के कारण॥
 
धरणि धेनु बन तुमहिं पुकारा।
तब तुम रूप राम का धारा॥
 
भार उतार असुर दल मारा।
रावण आदिक को संहारा॥
 
आप वराह रूप बनाया।
हरण्याक्ष को मार गिराया॥
 
धर मत्स्य तन सिंधु बनाया।
चौदह रतनन को निकलाया॥
 
अमिलख असुरन द्वंद मचाया।
रूप मोहनी आप दिखाया॥
 
देवन को अमृत पान कराया।
असुरन को छवि से बहलाया॥

 

यह भी पढ़ें: 4 जून का राशिफल: बृहस्पति देव की कृपा से आपको लाभ होगा या नहीं?


 
कूर्म रूप धर सिंधु मझाया।
मंद्राचल गिरि तुरत उठाया॥
 
शंकर का तुम फन्द छुड़ाया।
भस्मासुर को रूप दिखाया॥
 
वेदन को जब असुर डुबाया।
कर प्रबंध उन्हें ढूंढवाया॥
 
मोहित बनकर खलहि नचाया।
उसही कर से भस्म कराया॥
 
असुर जलंधर अति बलदाई।
शंकर से उन कीन्ह लडाई॥
 
हार पार शिव सकल बनाई।
कीन सती से छल खल जाई॥
 
सुमिरन कीन तुम्हें शिवरानी।
बतलाई सब विपत कहानी॥

 

यह भी पढ़ें: 3 जून का राशिफल: गणेश भगवान की कृपा से क्या आपका दिन अच्छा रहेगा या नहीं? जानिए


 
तब तुम बने मुनीश्वर ज्ञानी।
वृन्दा की सब सुरति भुलानी॥
 
देखत तीन दनुज शैतानी।
वृन्दा आय तुम्हें लपटानी॥
 
हो स्पर्श धर्म क्षति मानी।
हना असुर उर शिव शैतानी॥
 
तुमने ध्रुव प्रहलाद उबारे।
हिरणाकुश आदिक खल मारे॥
 
गणिका और अजामिल तारे।
बहुत भक्त भव सिन्धु उतारे॥
 
हरहु सकल संताप हमारे।
कृपा करहु हरि सिरजन हारे॥
 
देखहुं मैं निज दरश तुम्हारे।
दीन बन्धु भक्तन हितकारे॥
 
चहत आपका सेवक दर्शन।
करहु दया अपनी मधुसूदन॥
 
जानूं नहीं योग्य जप पूजन।
होय यज्ञ स्तुति अनुमोदन॥
 
शीलदया सन्तोष सुलक्षण।
विदित नहीं व्रतबोध विलक्षण॥

 

यह भी पढ़ें: एक चक्र और हजारों प्रार्थनाएं, बौद्ध धर्म की इस अनोखी परंपरा का रहस्य जानिए

 
करहुं आपका किस विधि पूजन।
कुमति विलोक होत दुख भीषण॥
 
करहुं प्रणाम कौन विधिसुमिरण।
कौन भांति मैं करहु समर्पण॥
 
सुर मुनि करत सदा सेवकाई।
हर्षित रहत परम गति पाई॥
 
दीन दुखिन पर सदा सहाई।
निज जन जान लेव अपनाई॥
 
पाप दोष संताप नशाओ।
भव-बंधन से मुक्त कराओ॥
 
सुख संपत्ति दे सुख उपजाओ।
निज चरनन का दास बनाओ॥
 
निगम सदा ये विनय सुनावै।
पढ़ै सुनै सो जन सुख पावै॥

 

 दोहा 

भक्त हृदय में वास करें पूर्ण कीजिये काज ।
शंख चक्र और गदा पद्म हे विष्णु महाराज ॥

 

 


और पढ़ें