साप्ताहिक राशिफल: किन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य और बदलेगी लाइफस्टाइल?
5 से लेकर 11 अक्टूबर तक इस हफ्ते कई लोगों के जीवन में खास बदलाव आएगा। जहां एक तरफ इस हफ्ते पितृ पक्ष समाप्त होगा, तो दूसरी तरफ इस हफ्ते शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated
अक्टूबर महीने का यह हफ्ता लोगों के उत्साह से भरा रहेगा क्योंकि इस हफ्ते के आखिरी दिन यानी 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। इस हफ्ते 10 अक्टूबर को पितृ पक्ष खत्म हो जाएगा। इस हफ्ते लोग नवरात्र मनाने की तैयारी में जुट जाएंगे, जिस वजह से लोग पॉजिटिव ऊर्जा महसूस करने वाले हैं। पंचांग के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि से हो रही है। इस हफ्ते के पहले दिन का मूलांक की बात करें तो यह 5 है, जो बुध ग्रह का प्रतीक है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस हफ्ते ग्रहों की चाल में विशेष हलचल देखने को मिलेगी। बुध का प्रभाव संवाद क्षमता को तेज करेगा, जबकि सूर्य और शुक्र की स्थितियां पारिवारिक संबंधों और व्यापारिक मामलों में संतुलन बनाने में मदद करेंगी।
इस पूरे हफ्ते की ऊर्जा लोगों को सकारात्मकता और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं। यह ऊर्जा मुख्य रूप से रणनीतिक सोच, वित्तीय योजना और रिश्तों में आपसी समझ को बढ़ावा देने वाली है। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन चंद्रमा और बुध के शुभ संयोग से ज्ञान, व्यापार और वाणी में सकारात्मकता का संचार करेगा। हालांकि, सप्ताह के मध्य में कुछ ग्रहों की बदलती स्थिति के कारण जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। अपने विवेक, संयम और सही मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ना ही इस सप्ताह आपकी सफलता की कुंजी साबित होगा।
यह भी पढ़ें: पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखना जरूरी है या नहीं? धर्म ग्रंथों समझें
राशिफल
मेष
इस हफ्ते आपके दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी है, पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लव पार्टनर के साथ बातचीत बनाए रखें।
क्या करें: हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें ।
क्या न करें: क्रोध में आकर कोई भी निर्णय न लें ।
वृषभ
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह हफ्ता नए अवसर लेकर आएगा। नई नौकरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में ताजगी बनी रहेगी। अपने जीवनसाथी के साथ किसी छोटी यात्रा या डिनर की योजना बन सकती है।
क्या करें: पक्षियों के लिए पानी रखें।
क्या न करें: किसी को भी बड़ा कर्ज देने से बचें ।
मिथुन
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ है।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम रिश्तें में नयापन महसूस होगा। पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी।
क्या करें:गाय को हरी घास खिलाएं।
क्या न करें: गॉसिप या राजनीति से पूरी तरह दूर रहें।
यह भी पढ़ें: 5 अक्टूबर का राशिफल: मेष की बढ़ेगी कमाई, मिथुन वाले धन के मामले में रहें सावधान
कर्क
नौकरी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पेंडिंग काम तेजी से पूरे होंगे। व्यापार में नए समझौते लाभदायक रहेंगे। अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें, इससे रिश्ता और भी गहरा होगा।
क्या करें: सोमवार को शिवलिंग पर कच्चे दूध और जल से अभिषेक करें।
क्या न करें: बिना सोचे-समझे पैसों का बड़ा लेनदेन करने से बचें।
सिंह
ऑफिस में आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत के लिए यह सही समय है। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
क्या करें: रोज सुबह सूर्य नमस्कार करें।
क्या न करें: अपने स्वभाव में अहंकार न आने दें।
कन्या
यह हफ्ता आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है। बजट बनाकर चलने से आपकी आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी।
क्या करें: बुधवार को तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं।
क्या न करें: किसी भी नए काम में आंख मूंदकर निवेश न करें।
यह भी पढ़ें: गया जी में जर्मनी-यूक्रेन की महिलाओं ने किया पिंडदान, गरुड़ पुराण से समझें महत्व
तुला
यह हफ्ता आपके लिए तरक्की के नए द्वार खोलेगा। कला, मीडिया और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। अगर आप सिंगल हैं, तो आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
क्या करें: शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा करें।
क्या न करें: आलस के कारण काम को न टालें।
वृश्चिक
आपको मेहनत का पूरा फल मिलने का समय आ गया है। नौकरी में सिनियर अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। व्यापार में बड़ा मुनाफा हो सकता है लेकिन किसी भी दस्तावेज पर दस्तखत ध्यान से करें।
क्या करें: मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें।
क्या न करें: जोखिम भरे निवेश से बचें।
धनु
करियर में नए अवसर मिलेंगे और विदेश यात्रा से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और नए निवेश के लिए समय सही है। अपने पार्टनर के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा।
क्या करें: केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
क्या न करें: जल्दबाजी में कोई वादा न करें।
यह भी पढ़ें: पति की लंबी उम्र के लिए कई व्रत, पत्नी के लिए एक भी नहीं? मनुस्मृति से समझिए
मकर
इस हफ्ते आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन इसके परिणाम भी सुखद होंगे। दफ्तर में आपके काम की सराहना होगी। जीवनसाथी को अपनी प्राथमिकताओं के बारे में स्पष्ट रूप से बताएं।
क्या करें: गरीबों को भोजन कराएं।
क्या न करें: किसी भी तरह के कानूनी मामलों में ढिलाई न बरतें।
कुंभ
ऑफिस में टीमवर्क के साथ काम करने से बड़ी सफलता मिलेगी। नए बिजनेस आइडिया पर काम शुरू कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ आउटिंग पर जाने का प्लान बन सकता है। आपसी प्यार और समझ में बढ़ोतरी होगी।
क्या करें: शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं ।
क्या न करें: अपनी बातें किसी से शेयर न करें।
मीन
यह हफ्ता बहुत ही शानदार रहेगा। आपकी रचनात्मकता आपको ऑफिस में अलग पहचान दिलाएगी। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
क्या करें: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें।
क्या न करें: दूसरों के बहकावे में आकर अपने फैसले न बदलें।
नोट- यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




