logo

मूड

ट्रेंडिंग:

14 जून का राशिफल, आज किन 5 राशियों के जातकों का दिन अच्छा रहेगा और किनका खराब?

आज के दिन सभी राशि के जातकों पर सूर्य देव का प्रभाव बना रहेगा, क्योंकि आज रविवार है और इसके स्वामी सूर्य देव हैं। इस प्रभाव से लोग आज बिना हिचकिचाए फैसले ले पाएंगे। आज आपका दिन कैसा रहेगा, जान लीजिए।

Rashifal,

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

14 जून 2026, दिन रविवार, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज का दिन सूर्य देव की ऊर्जा से भरपूर रहेगा, क्योंकि रविवार के स्वामी देवता सूर्य हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक 5 है, जो बुद्धि, संवाद और व्यापार के कारक है। ग्रह मंडल में आज चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे, जबकि सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का प्रभाव बना हुआ है। ग्रहों का यह संयोग आज के दिन को निर्णय लेने में मदद करेगी।

 

आज एक तरफ रविवार की ऊर्जा आपको आराम के साथ-साथ भविष्य की योजनाएं बनाने का हौसला देगी, वहीं मूलांक 5 आपको व्यावहारिक बने रहने में मदद करेगा। वित्तीय मामलों और अटके हुए पारिवारिक कामों को निपटाने के लिए आज का समय आच्छा है। हालांकि, दोपहर के बाद चंद्रमा की स्थिति में आने से कुछ जातको के जीवन बदलाव आएगा।

 

यह भी पढ़ें: 14 या 15 जून कब है सोमवती अमावस्या? जानिए इस दिन क्या करें और क्या न करें

राशिफल

मेष राशि

 

ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। बिजनेस करने वाले लोगों को नए सौदे मिलने की संभावना है। धन का आगमन अच्छा रहेगा, लेकिन पुराने कर्ज चुकाने में पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

आज क्या करें: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

आज क्या न करें: किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

 

वृषभ राशि

 

चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे मानसिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। आज अचानक धन लाभ के योग हैं। निवेश के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।

आज क्या करें: गाय को हरा चारा खिलाएं।
आज क्या न करें: आज किसी को उधार देने से बचें।

 

मिथुन राशि

 

दफ्तर में काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है। व्यापारियों को आज सूझबूझ से काम लेना होगा। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट थोड़ा डगमगा सकता है। आज भाई-बहनों से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

आज क्या करें: पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करें।
आज क्या न करें: निवेश की योजनाओं को आज टाल दें।

 

यह भी पढ़ें: ईसाई धर्म के 7 घोर पाप, जो व्यक्ति के चरित्र और जीवन को कर सकते हैं बर्बाद

 

कर्क राशि

 

आज अटके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

आज क्या करें: शिव चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: किसी भी विवादित मामले में दखल न दें।

 

सिंह राशि

 

आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। राजनीति और प्रबंधन से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।

आज क्या करें: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
आज क्या न करें: अपने गुस्से पर काबू रखें।

 

कन्या राशि

 

नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो आज अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में नए संपर्क बनेंगे। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। धन की बचत करने में सफल रहेंगे।

आज क्या करें: किसी जरूरतमंद व्यक्ति को लाल रंग के फल का दान करें।
आज क्या न करें: आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें।

 

 

यह भी पढ़ें: 15 जून बनेगा आस्था का विशेष दिन, सोमवती अमावस्या और मुहर्रम का होगा संगम

 

तुला राशि

 

ऑफिस में अपने विरोधियों से सावधान रहें। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ नहीं है। पैसों के लेन-देन में बेहद सावधानी बरतें। आज नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी हो सकती है।

आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: शेयर बाजार या सट्टेबाजी में पैसा न लगाएं।

 

वृश्चिक राशि

 

पार्टनरशिप वाले बिजनेस में बड़ा मुनाफा होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग या डिनर पर जा सकते हैं।

आज क्या करें: माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
आज क्या न करें: किसी भी बात पर बिना सोचे-समझे राय देने से बचें।

 

धनु राशि

 

नौकरीपेशा जातकों को आज सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। हालांकि, फिजूलखर्ची पर लगाम लगाना जरूरी है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

आज क्या करें: भगवान विष्णु के मंदिर में पीले फूल अर्पित करें।
आज क्या न करें: किसी के साथ बहस न करें।

 

मकर राशि

 

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शानदार उपलब्धियां लेकर आएगा। अचानक धन लाभ होने से मन खुश रहेगा। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है और रिश्ते तय हो सकते हैं। पुरानी किसी बीमारी से राहत मिलेगी तथा मानसिक शांति का अनुभव होगा।

आज क्या करें: उगते सूर्य के दर्शन करें।
आज क्या न करें: भावुकता में आकर कोई भी निर्णय न लें।

 

कुंभ राशि

 

आज ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन उसका पूरा फल नहीं मिल पाएगा। मकान से जुड़े मामलों में धन खर्च हो सकता है। बजट बनाकर चलना ही समझदारी होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।

आज क्या करें: तांबे के बर्तन में पानी पिएं।
आज क्या न करें: घर के सदस्यों की बातों को अनदेखा न करें।

 

मीन राशि

 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अटके हुए पैसों की प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। छोटे भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

आज क्या करें: उगते सूर्य को प्रणाम करें।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें।

 

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी सत्यता या सटीकता की पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें