logo

ट्रेंडिंग:

टेंशन में ऑस्ट्रेलिया, मौज में श्रीलंका, कहां दिखेगा करो या मरो वाला मैच?

जिम्बाब्वे से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की स्थिति ऐसी हो गई है कि अब एक मैच हारे तो टूर्नामेंट बाहर से ही देखना पड़ेगा। श्रीलंका के लिए भी यह मैच करो या मरो वाला है।

australia vs sri lanka captain

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के कप्तान, Photo Credit: Social media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दुनिया की दिग्गज क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर है। लीग स्टेज में जिम्बाब्वे के हाथों हारने के बाद अब अगर वह एक भी मैच हारी तो आगे के लिए उसकी राह मुश्किल हो जाएगी। दूसरी तरफ अपने घर में खेल रही श्रीलंकाई टीम ने अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं और उसके हौसले बुलंद हैं। जिम्बाब्वे ने भी शानदार खेल दिखाया है और अपने दोनों मैच जीतकर सबको हैरान कर दिया है। आज जब ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका उतरेंगे तो दोनों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी होगा। श्रीलंका को सुपर 8 में जगह फिक्स करनी है और ऑस्ट्रेलिया को रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना ही होगा।

 

रोचक बात है कि ग्रुप B से ओमान की टीम बाहर हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई टीम सुपर 8 के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई है। अभी तक ग्रुप C से वेस्टइंडीज और ग्रुप A ने टीम इंडिया ने क्वालिफाई किया है। श्रीलंका ने अपने दोनों मैच जीते हैं और उसके 4 अंक हैं लेकिन अगर वह अपने दोनों मैच बुरी तरह हारे और जिम्बाब्वे अपने दोनों मैच जीत जाए तो श्रीलंका का खेल खराब हो सकता है। इस स्थिति में अपने दोनों मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 में पहुंच सकता है। अपने दोनों मैच जीतने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की नजर श्रीलंका और जिम्बाब्वे पर होगी।

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड जगह पक्की करेगा या इटली करेगा उलटफेर, कहां देख सकते हैं मैच?

 

एक और रोचक मामला यह है कि श्रीलंका के अगले दो मैच ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे से ही हैं। ऐसे में जो हारा वह बाहर ही होगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत की बात है कि उसका अगला मैच श्रीलंका और फिर ओमान से है। ऐसे में अगर वह श्रीलंका को बड़े अंतर से हरा दे तब ओमान के खिलाफ उसे ज्यादा दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस सबमें अहम फैक्टर जिम्बाब्वे की टीम है। जिम्बाब्वे का अगला मैच आयरलैंड से है। अगर जिम्बाब्वे ने अपना यह मैच जीत लिया और श्रीलंका आज हार गई तो श्रीलंका के रास्ते बंद हो सकते हैं।

कितने बजे होगा AUS vs SL का मैच?

 

यह मैच श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम के 7 बजे से खेला जाएगा। टॉस 6:30 पर होगा।

TV और मोबाइल पर कैसे देखें?


अगर आप श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया का यह रोमांचक मैच अपने घर पर बैठकर टीवी पर देखना चाहते हैं तो आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर इसे देख सकते हैं। वहीं, अगर आप मोबाइल पर यह मैच देखना चाहते हैं तो आपके फोन में जियो हॉटस्टार ऐप होना चाहिए। उसी ऐप पर या फिर वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी, जहां आप मैच का आनंद ले सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'जाहिल, बेकार...,' पाकिस्तानी टीम हारी तो मोहसिन नकवी को शोएब अख्तर ने लताड़ा

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कैसी होगी?

 

ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्च (कप्तान), जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, मैट रेनेशॉ, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जैंपा और मैट कुह्नेमन।

 

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निशंका, कामिल मिसरा या कुसल परेरा, पवन रत्नानायके, कमिंदु मेंडिस, दुशन हेमंत, दुनित वेल्लालागे, दुश्मंता चमीरा, महीश तीक्षणा और मथीशा पथिराना।

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap