logo

ट्रेंडिंग:

'जाहिल, बेकार...,' पाकिस्तानी टीम हारी तो मोहसिन नकवी को शोएब अख्तर ने लताड़ा

T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को बुरी हार दी है। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की बुरी हालत पर शोएब अख्तर ने पहली बार खुलकर बोला है।

Shoib Akhtar vs Mohsin Naqvi

शोएब अख्तर और मोहसिन नकवी। AI इमेज। Photo Credit: Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम में कई अयोग्य लोग हैं, जिन्हें टीम ने स्टार बना दिया है। पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन ऐसे शख्स हैं, जिन्हें क्रिकेट में कुछ नहीं आता, वह जाहिल हैं। पाकिस्तान की करारी हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने जमकर पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड को फटकारा है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने यह जुर्म किया है, इसलिए पाकिस्तानी टीम बदहाल है।

शोएब अख्तर ने कहा है कि उन लोगों पर भरोसा जताया गया है, बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिन्हें क्रिकेट में कुछ नहीं आता है। उन्होंने कहा कि जो लोग रन भी नहीं बना पाते, उन्हें स्टार क्रिकेटर की तरह ट्रीट किया जा रहा है। उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की खामियों पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। 

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: 'मैंने जहां चाहा वहां..', ईशान किशन ने पाक को पीटने के बाद क्या कहा?

शोएब अख्तर, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर:-
मुझे अगर चैनल का चेयरमैन बना दें, मुझे क्या पता कि चैनल कैसे चलाते हैं। आप एक बंदे को नहीं पता वह, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चेयरमैन है। क्या कर सकते हैं। अब कैसे चलेगी टीम? आपने उसे स्टार बनाया है, जो एक मैच नहीं जीत सकता है। आपने उसे स्टार बनाया है जो सब्र नहीं कर सकता है। अरे भाई, जब आप इस किस्म के स्टार बनाओगो, चुनोगे तो आपको ही मसला होगा। 

पाकिस्तानी टीम का हाल क्या रहा?

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए, जबकि पाकिस्तान की टीम 114 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए। 

 

यह भी पढ़ें: बॉयकॉट से लेकर बेइज्जती तक... मोहसिन नकवी के सामने 6 बार हारा पाकिस्तान

 

शोएब अख्तर, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर:-
दुनिया का सबसे बड़ा जुर्म है कि आप एक अयोग्य आदमी को, जाहिल आदमी को बड़ी जॉब दे देंगे, वह तबाह ही करेगा। समझदार आप खुद हैं। पाकिस्तान क्रिकेट का हाल देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'ये तो रोज की बात हो गई' PAK की हार के बाद फैंस का फूटा गुस्सा, रिएक्शन वायरल

मोहसिन नकवी चुप-चाप भाग गए 

मैच का सबसे चर्चित पल मैदान पर नहीं, बल्कि वीआईपी एनक्लोजर में था, जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी मैच खत्म होने से पहले ही स्टेडियम छोड़कर चले गए।  पाकिस्तान की पारी अभी चल रही थी और चेज लगभग असंभव हो चुका था, तभी उनके जाने की खबर मीडिया में फैल गई। मैच से पहले पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर विवाद हुआ था। मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ मैच पर बहिष्कार की धमकी दी थी, लेकिन आईसीसी से बातचीत के बाद पाकिस्तान को खेलना पड़ा।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap