logo

ट्रेंडिंग:

हेड-मैक्सवेल फ्लॉप... टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे से कैसे हार गया ऑस्ट्रेलिया?

जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में कंगारू टीम के खिलाफ उसकी यह दूसरी जीत है।

Matt Renshaw T20 World Cup

मैट रैनशॉ, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने बड़ा उटलफेर कर दिया है। सिंकदर रजा की कप्तानी वाली टीम ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से धूल चटा दी है। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर ऑस्ट्रेलिया महज 146 रन पर ही ऑलआउट कर दिया। जिम्बाब्वे ने इससे पहले कंगारुओं को 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भी मात दी थी

 

ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस,कैमरन ग्रीन और टीम डेविड जैसे बल्लेबाजों से सजी ऑस्ट्रेलियाई टीम रन चेज में शुरुआत में ही पिछड़ गई थी। ब्लेसिंग मुजारबानी और ब्रैड इवांस ने पावरप्ले में कहर ढाते हुए 29 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट गिरा दिए थे। इंग्लिस 4 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं कप्तान हेड ने 15 गेंद खेलकर 17 रन बनाए। कैमरन ग्रीन और टिम डेविड का खाता भी नहीं खुला।

 

यह भी पढ़ें: धोनी की बायोपिक ने बदली जिंदगी... क्या है इस 'बवाली' पाकिस्तानी स्पिनर की कहानी?

मैक्सवेल की धीमी बल्लेबाजी

पावरप्ले में 4 झटके लगने के बाद ग्लेन मैक्सवेल और मैट रेनशॉ ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की। हालांकि इस दौरान मैक्सवेल ने काफी धीमी बल्लेबाजी की। वह 31 गेंद में 31 रन ही बना पाए थे, तभी रायन बर्ल ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद वेलिंग्टन मसकाद्जा ने मार्कस स्टोइनिस को पवेलियन भेज ऑस्ट्रेलिया की हार सुनिश्चित कर दी।

 

रेनशॉ एक छोर पर टिके रहे लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया को जीत के करीब भी नहीं ले जा पाए। उन्होंने 44 गेंद में 65 रन की पारी खेली। वह 19वें ओवर में 9वें विकेट के रूप में आउट हुए। जिम्बाब्वे की ओर से मुजारबानी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं इवांस ने 3.3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट अपना नाम किए।

 

यह भी पढ़ें: भारत-पाक मैच से पहले ट्रोल हुए बाबर आजम, लाइव टीवी पर अपनों ने ही उड़ाया मजाक

ब्रायन बेनेट की फिफ्टी

इससे पहले जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सधी हुई शुरुआत की। ब्रायन बेनेट और तादिवानाशे मारुमानी ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। मारुमानी 21 गेंद में 35 रन बनाकर स्टाइनिस का शिकार बने। बेनेट ने इसके बाद बर्ल (30 गेंद में 35 रन) के साथ 70 रन जोड़े। सिकंदर रजा ने 13 गेंद में नाबाद 25 रन ठोक जिम्बाब्वे को 150 के पार पहुंचाया। बेनेट ने 56 गेंद में 7 चौकों की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टोइनिस और ग्रीन ही सफल गेंदबाज रहे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap