logo

ट्रेंडिंग:

जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कौन सा रिकॉर्ड बना दिया, जिसकी हो रही चर्चा?

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। साथ ही जिम्बाब्वे ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Australia vs Zimbabwe

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद जश्न मनाते जिम्बाब्वे के खिलाड़ी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर तहलका मचा दिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडिम में खेले गए इस ग्रुप-बी के मुकाबले में जिम्बाब्वे ने कंगारुओं को 23 रन से करारी शिकस्त दी, जो मौजूदा टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर है। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर ऑस्ट्रेलिया को 170 रन का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में कंगारू टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर ही सिमट गई।

 

जिम्बाब्वे की जीत के हीरो ब्लेसिंग मुजारबानी रहे। 6 फीट 8 इंच लंबे इस गेंदबाज ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया का पुलिंदा बांध दिया। मुजारबानी ने पावरप्ले में जोश इंग्लिस और टिम डेविड जैसे हिटर्स को चलता कर ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब कर दी थी। 

 

इसके बाद उन्होंने 19वें ओवर में मैट रेनशॉ (65) और एडम जाम्पा के विकेट चटकाए। मुजारबानी को ब्रैड इवांस से अच्छा सपोर्ट मिला। इवांस ने 3.3 ओवर में 23 रन देकर ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन और बेन ड्वारशियस के विकेट अपनी झोली में डाले।

 

यह भी पढ़ें: हेड-मैक्सवेल फ्लॉप... टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे से कैसे हार गया ऑस्ट्रेलिया?

जिम्बाब्वे ने बनाया यह रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को दूसरी बार हराया है। इससे पहले 2007 में इस अफ्रीकन टीम ने कंगारुओं को 5 विकेट से धूल चटाया था। दिलचस्प बात है कि टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच यही दो मैच हुए हैं और दोनों बार जिम्बाब्वे की टीम जीती है। ऐसे में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सौ फीसदी जीत का रिकॉर्ड रखने वाली दुनिया की एकलौती टीम बन गई है।

 

यह भी पढ़ें: भारत-पाक मैच से पहले ट्रोल हुए बाबर आजम, लाइव टीवी पर अपनों ने ही उड़ाया मजाक

वर्ल्ड कप में भी दे चुकी है शिकस्त

जिम्बाब्वे की टीम ODI वर्ल्ड में भी ऑस्ट्रेलिया को हरा चुकी है। 1983 ODI वर्ल्ड कप में डंकन फ्लेचर की कप्तानी वाली टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 13 रन से मात दी थी। इस तरह से देखा जाए तो जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप में 3 बार शिकस्त दे चुकी है।

वर्ल्ड कप में AUS के खिलाफ ZIM की जीत

  • 1983 ODI वर्ल्ड कप में 13 रन से हराया
  • 2007 टी20 वर्ल्ड कप में 5 विकेट से हराया
  • 2026 टी20 वर्ल्ड कप में 23 रन से हराया

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap