logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs ENG Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज, वानखेड़े की पिच पर कौन जमाएगा रंग?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को खेला जाएगा।

India vs England Pitch Report

वानखेड़े स्टेडियम, Photo Credit: https://www.mumbaicricket.com/wankhede

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार, 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच एक रोमांचक मैच खेला जाएगा। यह मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल है, जो मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में यहां जानें वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट कैसी है।

 

सुपर 8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत के बाद, भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। इस बीच, इंग्लैंड टीम ने शुरुआती झटकों से उबरकर दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसलिए, दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ की 3 ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स का नॉर्थ जोन की टीम में चयन

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार भी पिच पर हल्की हरी घास रखी गई है ताकि उसमें नमी बनी रहे। दरअसल यह लाल मिट्टी की पिच है और घास की वजह से सतह जल्दी सूखती नहीं है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलने की संभावना है। घास और लाल मिट्टी के कारण गेंद में अतिरिक्त उछाल और सीम मूवमेंट देखने को मिल सकता है। ऐसे में पावरप्ले के दौरान तेज गेंदबाज बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं।

 

जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच थोड़ी स्थिर हो सकती है। उस समय स्पिन गेंदबाजों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। अगर घास थोड़ा घिस जाती है या पिच हल्की खुरदरी हो जाती है तो स्पिनरों को गेंद में पकड़ और टर्न मिल सकता है। हालांकि कुल मिलाकर यह पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। वानखेड़े में अक्सर बड़े स्कोर बनते हैं और इस मुकाबले में भी 200 से ज्यादा रन बनने की संभावना जताई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ पब्लिसिटी के लिए बोलते हैं'.., कैफ ने मोहम्मद आमिर को दिया करारा जवाब

मुंबई वेदर रिपोर्ट

मैच के दौरान मुंबई में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। टेम्परेचर 27 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि ह्यूमिडिटी लेवल 60 परसेंट से ज्यादा हो सकता है। इसलिए, खिलाड़ियों को गर्मी और ह्यूमिडिटी दोनों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, दूसरी इनिंग्स में ओस भी मैच के नतीजे पर असर डाल सकती है।

IND vs ENG संभावित प्लेइंग XI


और पढ़ें