ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच में भारत का सामना पाकिस्तान से होने वाला है। दोनों टीमों की टक्कर कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होनी है। ग्रुप-ए के इस मुकाबले पर बारिश का खतरा है लेकिन मैच रद्द होने के आसार कम हैं। भारतीय टीम दो मैचों में दो मैच जीत के साथ कोलंबो पहुंची है। वहीं पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से ही इसी शहर में है। हालांकि उसने अपने दोनों मैच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेले हैं। यानी उसके लिए भी आर प्रेमदासा का मैदान नया ही होगा।
भारत-पाक मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा, जिस पर ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे की भिड़ंत हुई थी। टीम इंडिया इस बड़े मुकाबले में अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को खिला सकती है। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की जगह बनती है या नहीं, यह देखना अहम होगा। दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान की जगह फखर जमान को प्लेइंग-XI में शामिल कर सकती है और साहिबजादा फरहान को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दे सकती है। फखर अब तक दोनों मैच में बेंच पर रही रहे हैं। आइए आपको भारत-पाक मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारियां बताते हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच होगा या नहीं, अभी कैसा है कोलंबो का मौसम?
कितने बजे से शुरू होगा IND vs PAK मैच?
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा।
टीवी पर कहां दिखेगा IND vs PAK मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी पर इस मुकाबले को डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल लगाकर देखा जा सकता है।
मोबाईल पर कैसे देखें IND vs PAK मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप्प और वेबसाइट पर होगी। मोबाईल पर फ्री में इस मुकाबले को देखने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप्प पर जाना होगा।
यह भी पढ़ें: Ind vs Pak: 'जंग हो या क्रिकेट का मैदान, जीतेंगे हम,' मैच पर क्या बोल रहे लोग?
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:
भारत - ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान - साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर)/फखर जमान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद