ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबला में भारतीय टीम का पाकिस्तान का सामना होना है। यह बड़ा मुकाबला रविवार कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच स्पिनरों की मददगार रहने वाली है। पाकिस्तानी टीम 4 स्पिनरों के साथ उतरने के प्लान को जारी रख सकती है। भारतीय टीम के पास भी 4 स्पिनर्स के विकल्प हैं।
टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अब तक उप-कप्तान अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी के साथ उतरी है। भारतीय टीम मैनेजमेंट पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कुलदीप यादव के साथ वॉशिंगटन सुंदर को भी प्लेइंग-XI में शामिल कर सकती है। वॉशिंगटन को रखने पर रिंकू सिंह को बाहर करना होगा। रिंकू अब तक खेले दोनों मैचों में कुछ खास नहीं कर सके हैं। वहीं अर्शदीप सिंह टीम कॉम्बिनेशन के चलते बेंच पर रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 'हम कल देखेंगे...' भारत के साथ मैच से पहले क्या बोले पाक कप्तान सलमान आगा?
ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं सुंदर
26 साल के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण अमेरिका के खिलाफ भारत के टी20 वर्ल्ड कप ओपनर में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। वह दिल्ली में भारतीय टीम से जुड़े। नामीबिया के खिलाफ उन्हें मौका नहीं मिला लेकिन पाकिस्तान के सामने उनका चयन तय है। वह पावरप्ले में गेंदबाजी के साथ आठवें नंबर पर आकर बहुमूल्य रन जुटा सकते हैं। साथ ही आर प्रेमदासा स्टेडियम का उनका अनुभव भी काम आएगा।
यह भी पढ़ें: आयरलैंड ने दर्ज की इस टी20 वर्ल्ड कप की दूसरी सबसे बड़ी जीत, ओमान बाहर
सुंदर के पास इस मैदान पर भारत के मौजूदा स्क्वॉड में शामिल किसी भी भी खिलाड़ी से ज्यादा टी20I मैच खेलने का अनुभव है। उन्होंने 2018 में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच हुए निदहास ट्रॉफी के दौरान यहां 5 खेले थे, जिसमें उन्हें 8 विकेट मिले। सबसे खात बात यह है कि सुंदर की इकॉनमी 6 से नीचे (5.70) रही थी, जिसे देखते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव उन्हें खिलाने के लिए बेताब होंगे।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-XI:
ईशान किशन, अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती