logo

मूड

ट्रेंडिंग:

RR vs LSG: लखनऊ को 7 विकेट से हराया राजस्थान, प्लेऑफ क्वालीफाई करने से 1 जीत दूर

IPL 2026 का 64वां मैच 19 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। यह मैच राजस्थान (RR) और लखनऊ (LSG) के बीच खेला गया। राजस्थान ने 7 विकेट से जीत हासिल की।

IPL 2026 RR vs SRH highlights

वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल, Photo Credit: PTI

IPL 2026 का 64वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 19 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। मैच पूरी तरह हाई स्कोरिंग रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 220 रन ठोक दिए लेकिन इसके बावजूद राजस्थान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। RR ने यह मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ राजस्थान ने प्लेऑफ की उम्मीदों को अभी भी जिंदा रखा है।

 

लखनऊ को हराने के बाद राजस्थान ने पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाई है। टीम अब पांचवें से चौथे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि पंजाब किंग्स एक पायदान नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर आ गई है। राजस्थान ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जिनमें 7 में जीत और 6 में हार मिली है। टीम के खाते में 14 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +0.083 हो गया है। अब प्लेऑफ का टिकट पक्का करने के लिए राजस्थान को अपना आखिरी लीग मैच हर हाल में जीतना होगा। टीम का अगला मुकाबला 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: IND vs AFG Squad: ऐक्शन में दिखेंगे रोहित-कोहली, BCCI ने पंत से छीनी उपकप्तानी

LSG की पारी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी पारी की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। टीम ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 83 रन ठोक दिए। इसके बाद मिडिल ओवरों में भी बल्लेबाजों का हमला जारी रहा। 7 से 15 ओवर के बीच लखनऊ ने 2 विकेट खोकर 82 रन जोड़ लिए। वहीं डेथ ओवरों में टीम ने 3 विकेट गंवाए लेकिन फिर भी 55 रन बटोरने में कामयाब रही। इसी शानदार बल्लेबाजी के दम पर LSG ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

मिशेल मार्श ने LSG के लिए सबसे ज्यादा 96 रन ठोके। वहीं जोश इंग्लिस ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए। इनके अलावा ऋषभ पंत ने 35 रन की पारी खेली। दूसरी तरफ राजस्थान की ओर से यशराज पुंजा ने 2 विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर को 1 सफलता मिली। मिशेल मार्श और ऋषभ पंत रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

 

यह भी पढ़ें: सिर्फ जनता से अपील क्यों? IPL टीमों की फ्लाइट्स रोज फूंक रहीं हजारों लीटर फ्यूल

राजस्थान की पारी

राजस्थान ने अपनी पारी की शुरुआत लखनऊ वाले अंदाज में धुआंधार तरीके से की। पावरप्ले में टीम ने बिना कोई विकेट खोए 71 रन ठोक दिए। इसके बाद मिडिल ओवर्स में भी बल्लेबाजों ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 7 से 15 ओवर के बीच सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 117 रन और जोड़ दिए। फिर डेथ ओवर्स में राजस्थान ने आराम से खेलते हुए एक विकेट खोकर 37 रन बना लिए। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 225 रन बना लिया और 5 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें: ट्रोल हो रहे बाबर आजम ने एक ही पारी में कर दिया हिसाब, कोहली को भी छोड़ा पीछे

 

राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए और शतक बनाने से थोड़ा चूक गए। वहीं ध्रुव जुरेल ने नाबाद 53 रन की पारी खेली। कप्तान यशस्वी जायसवाल ने भी 43 रन बनाए। दूसरी तरफ लखनऊ की ओर से सिर्फ आकाश सिंह और मोहसिन खान को 1-1 विकेट मिला। लुआन-ड्रे प्रीटोरियस रन आउट हो गए। बाकी राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई।


और पढ़ें