logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CSK vs KKR: लगातार हार, खराब प्रदर्शन, कौन सी टीम बढ़ेगी आगे? यहां देखें मैच

चेन्नई सुपरकिंग्स अच्छे दिनों के इंतजार में है, कोलकाता नाइट राइडर्स के भी दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। दोनों टीमों के बीच कैसा मुकाबला होगा, क्या समीकरण हैं, सब जानिए।

IPL 2026

अजिंक्य और संजू सैमसन। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमयर लीग 2026 अब अपने 22वें मुकाबले में पहुंच गया है। चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें भिड़ने वाली हैं। दोनों टीमों को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है, लगातार हार, दोनों के समीकरण बिगाड़ रही है। महेंद्र सिंह धोनी की कमी, CSK में साफ झलक रही है, नए चेहरे, मुश्किल दौर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, KKR की हालत भी बहुत कमाल की नहीं है।

चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का यह मुकाबला, एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन में चल ही नहीं पाई हैं। CSK ने 4 मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल की है, जबकि KKR की हालत भी कुछ ऐसी है। सिर्फ पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच, बारिश होने की वजह से रद्द हो गया तो पॉइंट मिल गया।

यह भी पढ़ें: कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे? डेब्यू मैच में लिए 4 विकेट, IPL में रचा इतिहास

प्रदर्शन में बिखरी टीमें, मुकाबला कैसा होगा?

अभी दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल के निचले हिस्से में हैं। इस मैच को हारने वाली टीम का आगे का सफर बहुत मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि उसके बाद लगभग हर मैच जीतना जरूरी हो जाएगा। 

टीम का क्या हाल है?

CSK की टीम में हाल ही में संजू सैमसन को शामिल किए जाने के बाद टीम में नई जान आई है। सैमसन टी20 वर्ल्ड कप से ही अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। KKR अभी अपनी पहली पसंद के गेंदबाजों को पूरी तरह उतार नहीं पाई है। 

यह भी पढ़ें: SRH vs RR: प्रफुल्ल-हुसैन ने 4-4 विकेट लेकर लूटी महफिल, रॉयल्स को 57 रन से हराया

  • CSK की संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, जेमी ओवरटन, अकील होसिन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद और गुरजापनीत सिंह शामिल हो सकते हैं। 
  • KKR की संभावित प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, रामांदेव सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय या वरुण चक्रवर्ती, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा 

चुनौती क्या है?

CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ दबाव बढ़ता जा रहा है। आयुष म्हात्रे पावरप्ले में बहुत तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं अजिंक्य KKR के लिए अच्छे रन बना रहे हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट अभी भी काफी धीमा माना जा रहा है। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने के खतरे में पड़ सकती है, जबकि जीतने वाली टीम को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

CSK को लग रहा है कि संजू सैमन की फॉर्म की वजह से उनकी टीम थोड़ी मजबूत नजर आ रही है। KKR को वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस से उम्मीद है।  

पिच कैसी है?

एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच पर हाल के नाइट मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिला है। गर्मी ज्यादा है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर पड़नी तय है। दोनों टीमें, IPL चैंपियन रहीं हैं, इसलिए मैच बेहद खास है। 

यह भी पढ़ें: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद करेगी पहले बल्लेबाजी; देखें SRH-RR की प्लेइंग 11

कहां देखें मुकाबला?

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप यह मुकाबला टीवी पर देख सकते हैं। जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसे देख सकते हैं।

कब शुरू होगा मैच?

मैच 7.30 पर शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा।

फ्री में कहां देखें?

अगर आप जियो, एयरटेल और वोडाफोन यूजर हैं तो कई डेटापैक ऐसे हैं, जिनमें जियो हॉटस्टार ऐप स्ट्रीमिंग फ्री दी जा रही है। आप कोई पैक लेकर पूरा सीजन, IPL स्ट्रीम कर सकते हैं।

Related Topic:#IPL 2026#CSK#KKR

और पढ़ें