इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का तीन मैचों की वनडे सीरीज में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। टीम इंडिया यह सीरीज 2-1 से हार गई थी। अब भारत की अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ होनी है, जिसके लिए कैरेबियाई टीम सितंबर के आखिरी हफ्ते में भारत दौरे पर आएगी। इस सीरीज में कुल तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। हालांकि, इस सीरीज में अभी समय है लेकिन इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खबरें हैं कि
जसप्रीत बुमराह
, श्रेयस अय्यर समेत टीम इंडिया के 8 बड़े खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि इसके पीछे BCCI का एक बड़ा प्लान है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि तीसरा और आखिरी वनडे 3 अक्टूबर को होगा। वनडे सीरीज खत्म होने के बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी।
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: 35 रन से जीता भारत, 3-0 से सीरीज क्लीन स्वीप; वैभव सूर्यवंशी छाए
BCCI का क्या है प्लान
भारत और वेस्टइंडीज के बीच जैसे ही वनडे सीरीज शुरू होगी, उसी समय एशियन गेम्स 2026 का क्रिकेट टूर्नामेंट भी शुरू हो जाएगा। एशियन गेम्स में पुरुषों के टी20 मुकाबले 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक जापान के ऐची प्रांत और नागोया में खेले जाएंगे। ऐसे में BCCI को एक साथ दो अलग-अलग भारतीय टीमों की तैयारी करनी पड़ी है। बता दें कि बोर्ड ने 6 जून को ही एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम का ऐलान कर दिया था लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड अभी तक घोषित नहीं किया गया है।
किन 8 खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलेगी?
एशियन गेम्स 2026 के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम के चलते टीम इंडिया के आठ खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इनमें श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी शामिल हैं। इनमें से श्रेयस, बुमराह, ईशान, अक्षर, वॉशिंगटन और अर्शदीप हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। वहीं हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी चोट की वजह से उस सीरीज में नहीं खेल सके थे।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में रचा इतिहास, तोड़ा सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा,
संजू सैमसन
(विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे,
तिलक वर्मा
(उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और
वैभव सूर्यवंशी
।