logo

मूड

ट्रेंडिंग:

घर बुलाया, मारा और जला दिया शव; UP में 18 साल की लड़की की हत्या

यूपी के बलरामपुर में 18 साल की लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।

up news

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पहले तो महिला की गला घोंटकर हत्या की गई और फिर उसके शव को केरोसिन डालकर जला दिया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने बताया कि एक 18 साल की लड़की की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि सबूत मिटाने के लिए शव पर केरोसिन डालकर आग लगा दी गई।

 

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में लड़की के मंगेतर, उसकी गर्लफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की मां को गिरफ्तार कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें-- ओडिशा में रेप के बाद 10 साल की बच्ची की हत्या, गुस्साई भीड़ ने आरोपी का घर तोड़ा

अब तक क्या पता चला?

बलरामपुर के एसपी विकास कुमार ने बताया कि लालडीह हुसैनाबाद ग्रांट इलाके की रहने वाली शालिमूनिश की कुछ महीने पहले इमरान से सगाई हुई थी। इमरान गोंडा जिले के छपिया का रहने वाला है।

 

पुलिस ने बताया कि इसी दौरान इमरान का कथित तौर पर सोशल मीडिया के जरिए सकीना नाम की दूसरी महिला से संपर्क में आया और उसके साथ रिलेशन में आ गया।

 

यह भी पढ़ें-- बदमाशों ने दिनदहाड़े पुलिस के सामने मार दी गोली, कौन है विनय त्यागी?

घर बुलाया और कर दी हत्या

इमरान और सकीना के रिश्ते के बारे में शालिमूनिश को पता चल गया तो उसने आपत्ति जताई। इसके बाद इमरान और सकीना ने उसकी हत्या की साजिश रची।

 

पुलिस के मुताबिक, सकीना ने मंगलवार को शालिमूनिश को अपने घर बुलाया, जहां इमरान पहले से मौजूद था। दोनों ने मिलकर कथित तौर पर पीड़िता का गला घोंटकर हत्या कर दी।


और पढ़ें