logo

ट्रेंडिंग:

दामाद ने कहा- बेटी भाग गई, सुबह सूटकेस में मिली महिला की लाश

रोहतास में एक महिला की हत्या की गई है। आशंका जताई जा रही है कि युवती के दुष्कर्म हुआ है। युवती की लाश लाल सूटकेस में मिली है।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

बिहार के रोहतास जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक युवती की हत्या कर दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ गैंगरेप हुआ है। जिसके बाद युवती की लाश को लाल सूटकेस में रखकर फेंक दिया गया है। युवती की लाश को डेहरी नगर के रेलवे स्टेशन के पास सब्जी मंडी के कूड़े के ढेर में फेंका गया है। युवती की मां का आरोप है कि यह हत्या दामाद यानी मृतका के पति ने ही की है।

 

लाश के सूटकेस पर सबसे पहले सफाईकर्मियों की नजर पड़ी है क्योंकि यह लाल सूटकेस कूड़े के ढेर में फेंका गया था। सफाईकर्मियों ने जैसे ही सूटकेस देखा, उन्हें शक हुआ क्योंकि सूटकेस से बहुत तेज दुर्गंध आ रही थी। सफाईकर्मियों ने सूटकेस के बारे में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने सूटकेस खोला। जहां उन्हें युवती के बिना कपड़ों का शव मिला।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में नाबालिग लड़कियों का हो रहा था देह व्यापार, UPI से लेते थे पेमेंट

कौन थी पीड़िता?

युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। शव मिलने के 5 घंटे के भीतर ही पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है। पुलिस की जांच के मुताबिक, युवती मुस्लिम थी और उसकी उम्र लगभग 25 साल थी। वह उत्तर प्रदेश के चंदौली की रहने वाली थी। उसका ससुराल रोहतास के डेहरी है। युवती की शादी 2022 में हुई थी। 

 

गैंगरेप फिर हत्या का शक

सफाईकर्मियों को लगभग 10 बजे सूटकेस पर नजर पड़ी, जिसके बाद मौके पर 10 बजकर 30 मिनट पर पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस और FSL की टीम ने सूटकेस को खोला था। पुलिस की जांच के मुताबिक, युवती के शरीर में कई चोटें हैं। शव पर कोई कपड़ा नहीं था। इन सब बातों को देखते हुए FSL टीम का कहना है कि लड़की के साथ पहले गैंगरेप हुआ है। इसके बाद उसकी हत्या की गई है। साथ ही पुलिस की जांच से यह पता चला है कि युवती की हत्या कहीं और की गई है और शव यहां फेंका गया है। हालांकि, गैंगरेप की बात पर अभी तक अनुमान लगया जा रहा है क्योंकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है।

 

यह भी पढ़ें: 'धर्म बदलोगे तभी काम करूंगा...', सुवेंदु अधिकारी के बयान पर मची खलबली

 

मां का आरोप

पुलिस की पूछताछ में युवती की मां ने बताया, 'शनिवार की रात दामाद ने मुझे फोन कर कहा कि आपकी बेटी भाग गई है। हम लोगों ने पूछा कि कहां गई है। उसने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है। हमने सोचा कि बेटी और दामाद के बीच हमेशा की तरह झगड़ा हुआ होगा। बेटी घर ही आ रही होगी। हम इंतजार कर रहे थे लेकिन सुबह करीब 11 बजे हमें जानकारी मिली कि उसका शव सूटकेस में मिला है।' साथ ही, युवती की मां ने कहा, 'हमें लगता है कि दामाद ने ही बेटी की हत्या की है।'

 

पुलिस ने सभी आरोपों और सबूतों के आधार पर हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस मामले की जांच के लिए घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही, उस जगह के आसपास सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बैग यहां कब और किसने फेंका। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कुल मिलाकर अभी पुलिस की जांच चल रही है। इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap