logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हड़ताल में पंचकूला सिविल अस्पताल का स्टाफ, क्या मरीजों की बढ़ेंगी मुसाबतें?

पंचकूला सिविल अस्पताल में तैनात कर्मियों की सस्पेंशन के विरोध में आज कर्मचारियों ने हड़ताल की है। कल तक सुनवाई नहीं हुई तो पूरे हरियाणा में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कर्मचारी जाएंगे।

 Panchkula Civil Hospital employees on strike

पंचकूला सिविल अस्पताल में हड़ताल करते कर्मचारी। (Photo Credit: Khabargaon)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के पंचकूला सिविल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ समेत 6 कर्मचारियों की सस्पेंशन के विरोध में आज लगभग स्टाफ हड़ताल पर रहा। सुबह 9 से करीब सवा 11 बजे तक कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान विभाग की कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कोई भी उच्चाधिकारी हड़ताल स्थल पर नहीं पहुंचा। कर्मचारियों का कहना है कि विभाग के उच्च अधिकारी न कर्मचारियों के हित में हैं और न ही मरीज के हित में हैं।

 

कर्मचारियों का कहना है कि विभाग के तरफ से 6 कर्मचारियों को बिना किसी कारण सस्पेंड किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच कमेटी में नर्सिंग कैडर से किसी को भी शामिल नहीं किया गया। इसके अलावा जांच के दौरान सस्पेंड किए गए कर्मचारियों का पक्ष तक नहीं जाना गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि विभाग की तरफ से एकतरफा कार्रवाई की गई है।

 

यह भी पढ़ें: 'आंखें मूंदकर डीजी ने दिए आदेश', नर्सिंग स्टाफ का दावा, 6 कर्मी सस्पेंड

खाली रही कुर्सियां, मरीज रहे परेशान

कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। न तो मरीजों को दवाइयां मिली और न ही उनके कार्ड बन सके। वहीं सफाई व्यवस्था भी डामाडोल रही। नर्सिंग स्टाफ, हेल्पर, वार्ड सर्वेंट समेत करीब 200 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। अस्पताल में अधिकतर कमरों में स्टाफ की कुर्सियां खाली पड़ी रही। कुछ मरीज परेशान होकर वापस लौट गए तो कुछ हड़ताल खत्म होने तक वहीं इंतजार करते दिखे।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा के गांव और शहरों तक फैला डिप्रेशन, फरीदाबाद सबसे आगे

बढ़ सकती है परेशानी

कर्मचारियों ने आज सवा दो घंटे हड़ताल की है। कर्मचारियों का कहना है कि आज अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो कल से पूरे हरियाणा में अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया जा सकता है। पूरे हरियाणा में अनिश्चितकालीन हड़ताल होती है तो स्वास्थ्य सेवाएं काफी प्रभावित होंगी। पूरे मामले में विभाग के किसी उच्चाधिकारी ने भी अभी तक इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम करना विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में नर्सिंग ऑफिसर्स की हड़ताल से पहले फोन टैपिंग का आरोप, क्या है विवाद?

इन पर गिरी गाज

बता दें कि एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, 5 नर्सिंग ऑफिसर और एक वार्ड सर्वेंट को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए गए हैं। दरअसल 10 अक्टूबर की देर रात करीब 2 बजे पंचकूला सिविल अस्पताल में एक हार्ट पेशेंट की मौत के मामले में लापरवाही के आरोप में ये कार्रवाई हुई है। सस्पेंड हुए कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है। उनकी कोई गलती नहीं है। आरोप है कि डीजी हेल्थ ने सीएमओ और पीएमओ की रिपोर्ट पर ये कार्रवाई की है।


और पढ़ें