उत्तर प्रदेश के हाथरस और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। हाथरस जिले में 10 और 12 साल के दो नाबालिगों ने 9 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। वहीं हिमाचल प्रदेश में 15 साल के लड़के ने 5 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। इन घटनाओं ने न सिर्फ समाज को झकझोर दिया है, बल्कि नाबालिगों में बढ़ते अपराध पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह घटना शुक्रवार दोपहर हाथरस के सिकंदराराऊ थाना इलाके में हुई जब चौथी क्लास की एक स्टूडेंट चारा लेने गांव के पास जंगल में गई थी। पुलिस के मुताबिक, गांव के दो नाबालिग उसे बेर का लालच देकर गेहूं के खेत में ले गए। जहां उन्होंने इस घिनौने जुर्म को अंजाम दिया। लड़की रोते हुए घर लौटी और अपने परिवार को अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें: DLCSUPVA में हर साल होगा हरियाणा फिल्म फेस्टिवल, बजट में सीएम ने किया एलान
न्यूज एजेंसी PTI ने पुलिस रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया, 'खेत में घुसने के बाद, 10 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर लड़की को पकड़ रखा था, जबकि 12 वर्षीय लड़के ने उसके साथ बलात्कार किया।' यह रिपोर्ट पीड़िता की मां के बयान पर आधारित थी।
पुलिस ने मामला दर्ज किया
हाथरस पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी लड़के और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार को जब बच्ची जंगल में थी तब आरोपियों ने उसे बहला-फुसलाकर एकांत में स्थित गेहूं के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70-1 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत केस दर्ज किया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण जांच गया है और दोनों नाबालिग आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद हाथरस के बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूल के हॉस्टल में 9वीं क्लास की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म
हिमाचल में आक्रोशित भीड़ ने किया हंगामा
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में भी ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक 15 साल का लड़का 5 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और उसके साथ रेप किया। जैसे ही यह खबर फैली, इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ की। हालात बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।