logo

ट्रेंडिंग:

ट्रक ड्राइवर से हुआ प्यार, कन्नड फिल्मों की हिरोइन ने बॉयफ्रेंड को ही मार डाला

बेंगलुरु में कन्नड़ फिल्म की ऐक्ट्रस ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में ऐक्ट्रेस सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बेंगलुरु के बालगुंटे इलाके से एक मामला सामने आया है, जहां कन्नड़ फिल्म की ऐक्ट्रेस ने अपने लिव-इन पार्टनर की जान ले ली। पुलिस के मुताबिक, 29 साल की मोहन कृष्णा की हत्या की साजिश उसकी लिव-इन पार्टनर उर्वशी ने अपने बॉयफ्रेंड विनय और उसके एक साथी के साथ मिलकर रची थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि बिंदु और मोहन पिछले एक साल से रिश्ते में थे। तीन महीने पहले ही उन्होंने खुद को शादीशुदा बताकर किराए पर मकान लिया था। 

 

हालांकि, इस बीच बिंदु को ट्रक ड्राइवर विनय से प्यार हो गया और वह उससे शादी करना चाहती थी, जिसका मोहन लगातार विरोध कर रहा था। इसी कलह के चलते बिंदु और विनय ने मोहन को रास्ते से हटाने का फैसला किया।

 

यह भी पढ़ें: 'श्मशान से खोदकर लाश निकालो, कब्रिस्तान में दफनाओ', हाई कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

क्या था मामला?

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी विनय ने अपने दोस्त धनुष को भी इस साजिश में शामिल किया था। धनुष का होटल बिजनेस घाटे में चल रहा था, इसलिए पैसों की मदद का लालच देकर उसे हत्या में साथ देने के लिए मनाया गया।

 

28 फरवरी की रात आरोपियों ने एक सुनसान जगह पर शराब पार्टी रखी और मोहन को वहां बुलाया। जब मोहन नशे की हालत में था, तब आरोपियों ने उसका मुंह टेप से बंद कर दिया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिंदु, विनय और धनुष को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार में आयुष्मान भारत योजना में करोड़ों का फर्जीवाड़ा, CAG रिपोर्ट ने खोली पोल

आरोपियों की पहचान 

आरोपी बिंदु ने कन्नड़ फिल्मों और टीवी सीरियलों में छोटी भूमिकाएं निभाने के साथ-साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है। वहीं, मृतक मोहन कृष्णा एक फाइनेंस का काम करता था।

 

मकान मालिक के अनुसार, आपसी झगड़ों की वजह से ही उसे पता चला था कि बिंदु और मोहन असल में पति-पत्नी नहीं हैं। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap