logo

मूड

ट्रेंडिंग:

असम कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 42 में से अभी कितने पर है कब्जा?

कांग्रेस ने 3 मार्च को असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की, जिसमें 42 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Congress 1st list for assam election 2026

गौरव गोगोई, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

असम विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग से लेकर सभी राजनीतिक दल इस चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं। एक तरफ चुनाव आयोग ने राज्य की अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी है, तो दूसरी ओर चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है।

 

3 मार्च 2026 को कांग्रेस ने जो पहली लिस्ट जारी की उसमें 42 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। ऐसे में अब यह सवाल भी दिलचस्प हो जाता है कि मौजूदा 15वीं असम विधानसभा (2021-2026) में इन 42 सीटों में से कितनी सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं।

 

यह भी पढ़ें: कोई दिग्गज नेता या फिर डार्क हॉर्स? बिहार में CM के नाम पर माथापच्ची शुरू

कांग्रेस ने उतारे दिग्गज नेता

कांग्रेस ने जो 42 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है उसमें कई दिग्गज कांग्रेसियों का भी नाम है। पहला नाम तो लोकसभा सांसद और असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई का है। पार्टी ने उन्हें जोरहाट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को बारचल्ला विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इसके अलावा पार्टी ने बुलबुल दास को जागीरोड (आरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया है। नंदिता दास को होजो-सुलकुची (आरक्षित) सीट से टिकट मिला है, जबकि मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को दिसपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

42 में से अभी कितनी सीटें हैं पार्टी के पास?

15वीं असम विधानसभा में कांग्रेस के अभी कुल 22 विधायक हैं। असम विधानसभा की कुल 126 सीटों के लिए 2021 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 29 सीटें जीती थीं। हालांकि, कुछ विधायकों के इस्तीफे, दलबदल और उपचुनावों की वजह से यह संख्या बाद में घटकर 22 रह गई। असम विधानसभा 2026 के लिए कांग्रेस ने जिन 42 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं, उनमें से अभी उसके पास सिर्फ 8 सीटों पर ही कब्जा है। करीमगंज नॉर्थ से भी कांग्रेस का एक MLA था, लेकिन वह 5 मार्च को BJP में शामिल हो गया।

 

यह भी पढ़ें: बीवी को कर रहा था परेशान, खेत में बुलाकर पत्थर से कुचलकर मार डाला

 

कांग्रेस ने जिन 42 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें से 24 सीटें BJP के पास हैं। तीन सीटों पर AGP के विधायक हैं और दो सीटों AIUDF के विधायक हैं।बता दें कि AGP पार्टी NDA का हिस्सा है। इस लिस्ट में 2023 में बनने वाली नई विधानसभा की सभी सीटें भी शामिल हैं।


और पढ़ें