logo

ट्रेंडिंग:

भोजपुरी एक्टर मेराज लव जिहाद के आरोप में अरेस्ट, महिला से की गलत हरकत

पीड़ित महिला ने भोजपुरी एक्टर मनी मेराज के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसको लेकर मेराज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Mani meraj arrest

हिरासत में मनी मेराज। Photo Credit- Screenshot

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

गाजियाबाद पुलिस ने मनी मेराज नाम के एक यूट्यूबर को राजधानी पटना से गिरफ्तार किया है। मनी मेराज के ऊपर रेप, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव, गर्भपात और आर्थिक धोखाधड़ी के नाम पर एफआईआर दर्ज है। यह केस 18 सितंबर को एक महिला यूट्यूबर ने आरोप लगाते हुए दर्ज करवाया है। मनी मेराज भोजपुरी फिल्मों में अभिनेता के तौर पर काम करता है। वह IPL कमेंटेटर और सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोवर्स रखता है।

 

केस दर्ज होने के बाद मनी मेराज को गाजियाबाद की खोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद मेराज को ट्रांजिट रिमांड में गाजियाबाद लाया गया है। मनी मेराज की ट्रांजिट रिमांड के बाद पुलिस ने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि मेराज पहले मुर्गा काटने का काम करता था।

 

यह भी पढ़ें: बंगाल में भीड़ ने BJP सांसद-विधायक पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

मनी मुर्गा काटने का काम छोड़ा

पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया है कि मनी मुर्गा काटने का काम छोड़कर सोशल मीडिया पर कॉमेडी कंटेंट बनाना शुरू किया। उसकी वीडियो लाखों में देखी जाने लगी, जिससे उसकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में पहुंच गई। यहां से सफलता मिलने के बाद वह भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग करने लगा। हाल ही में उसकी एक फिल्म रिलीज हुई है।

 

जानकारी मिली है कि मनी मेराज ने Jio TV पर IPL के लिए भोजपुरी भाषा में कमेंट्री की है।

अप्राकृतिक संबंध बनाए

पीड़िता ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया है कि मनी मेराज ने अपनी पहचान छुपाकर दोस्ती की और नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। पीड़िता ने कहा कि इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक संबंध बनाए।

 

यह भी पढ़ें: रेखा गुप्ता पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, दिवाली पर पटाखों को लेकर कर दी अपील

गर्भपात करवाने को मजबूर किया

पीड़िता ने कहा कि मनी मेराज ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला और गर्भपात करवाने को मजबूर किया। महिला ने यह भी कहा कि मेराज और उसके परिवार ने बीफ खाने और कलमा पढ़ने के लिए दबाव डाला था। पीड़िता ने आगे बताया है कि यह सिलसिला उसके साथ पिछले तीन साल से चल रहा था। उसने अपनी शिकायत में बताया है कि मनी मेराज ने उसके साथ शोषण के अलावा लाखों रुपये ठग लिए हैं।

 

इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि खोड़ा पुलिस की टीम ने जांच के बाद आरोपी को पटना से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस लव जिहाद के एंगल से भी जांच कर रही है।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap