बिहार के सुपौल में जिले में एक प्रेम कहानी का बुरा अंत हुआ है। रंभा देवी और रितेश कुमार जब 12वीं में पढ़ रहे थे, तभी दोनों में प्यार हुआ। साल 2022 में दोनों ने तय कर लिया कि एक-दूसरे के साथ पूरी जिंदगी बिताएंगे। जाति अलग-अलग थी तो घरवालों ने खूब विरोध किया। उनकी मर्जी के बिना रंभा और रितेश ने तय किया कि अगर प्यार है तो शादी करके रहेंगे। दोनों ने शादी की, खुशहाल जिंदगी की शुरुआत हुई लेकिन एक साथी ने खुदकुशी कर ली। रंभा ने सब्जी को लेकर शुरू हुए एक मामूली से झगड़े से परेशान होकर खुदकुशी कर ली।
रितेश और रंभा 12वीं में पढ़ रहे थे। कोचिंग सेंटर से शुरू हुई लव स्टोरी करीब 6 महीने चली कि दोनों ने तय किया कि अब शादी करेंगे। दोनों ने 2022 में शादी की। दोनों की शादी के खिलाफ घरवाले थे। काफी हंगामे के बाद लड़की और लड़कों के परिवार किसी तरह माने। दोनों शादी करके बाहर शिफ्ट हो गए थे लेकिन घरवालों के मान-मनौव्वल के बाद घर लौटे।
यह भी पढ़ें: अगवा किया, अश्लील गाने गवाए, जबरदस्ती शराब पिलाई फिर गैराज ले जाकर किया गैंगरेप
बेटी पैदा हुई, फिर परिवार में शुरू हुई अनबन
रितेश के घरवाले शादी को लेकर सहज नहीं हो पाए। शादी के कुछ वक्त बाद एक बेटी पैदा हुई। बच्ची अपने दादा-दादी के पास रहती थी। बेटी पैदा होने के बाद दोनों के रिश्तों में कुछ खटास आई, जिसके बाद आए दिन रंभा का ससुराल वालों से झगड़ा होने लगा। रंभा और रितेश की मां के बीच रिश्ते ठीक नहीं रहे। बहनों से भी झगड़ा होता था।
बेटी का जन्मदिन मनाने गई थी गांव
रंभा अपने पति के साथ गुरुग्राम चली आई। उसने बेटी को घर छोड़ दिया था। रंभा की तबीयत खराब रहती थी। 12 सितंबर को पति उसे घर लेकर आया। 28 सितंबर को बेटी का दूसरा जन्मदिन मनाने के लिए पूरा परिवार एक साथ आया था।
यह भी पढ़ें: 'UP पुलिस उठा ले गई और रजाई ओढ़ाकर पीटा', बजरंग दल के कार्यकर्ता ने लगाए आरोप
गुरुग्राम लौटने को लेकर हुई थी झड़प
रितेश पत्नी को छोड़कर एक बार फिर गुरुग्राम लौट गया था। रंभा बार-बार गुरुग्राम आने की जिद कर रही थी। शनिवार को लेकर ससुराल में सास और ननद से इसी बात पर झगड़ा हुआ। वह अपने कमरे में जाकर हो गई। रात में खाना खाने से इनकार कर दिया।
पहले खाना छोड़ा, फिर खुदकुशी कर ली
रविवार को भी उसने खाना नहीं खाया। शाम को इसी बात को लेकर एक बार फिर झगड़ा हुआ। रंभा ने अपने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। जब घरवालों ने दरवाजा पीटा तो भी नहीं खुला। दरवाजा तोड़कर देखा तो वह पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई मिली। लोगों ने नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
रविवार रात करीब 10 बजे पुलिस को घरवालों ने सूचना दी। राजेश्वरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पति और घरवालों से पुलिस पूछताछ कर रही है।