logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार: बिना अनुमति के 5 छात्राओं को राजगीर ले गया शिक्षक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के स्कूल का शिक्षक 5 छात्राओं के परिवार और प्रिंसिपल को बताए बगैर उन्हें राजगीर घुमाने ले गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया।

police

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की लापरवाही और नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक एहसान अख्तर ने प्रिंसिपल की अनुमति के बिना ही विद्यालय की पांच छात्राओं को राजगीर घुमाने ले गया। घुमने के दौरान बना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। प्रिंसिपल ने उचकागांव थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी के निर्देश पर थाना अध्यक्ष आशुतोष झा ने टीम बनाई, जिसके बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के अनुसार, शिक्षक ने विद्यालय प्रबंधन को बिना सूचना दिए छात्राओं को राजगीर ले जाने का कार्यक्रम बनाया। नियम के मुताबिक, किसी भी शैक्षणिक ट्रिप के लिए पहले प्रिंसिपल  की लिखित अनुमति और अभिभावकों की सहमति जरूरी होती है। इस मामले में दोनों ही प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। घुमने के दौरान का एक वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया तो विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों तक बात पहुंची। इसके बाद प्रिंसिपल ने पूरे प्रकरण की जानकारी उचकागांव थाने को दी और लिखित आवेदन दिया।

 

यह भी पढ़ें: धूल के कारण रास्ता नहीं दिखा, ट्रेनिंग के दौरान जवानों पर चढ़ा टैंक, 2 की मौत

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

प्रिंसिपल के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष आशुतोष झा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। टीम ने मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर शिक्षक की गतिविधियों की पड़ताल की। जांच में यह बात सामने आई कि शिक्षक ने छात्राओं को अपने साथ राजगीर ले जाने से पहले न तो स्कूल के रजिस्टर में कोई प्रविष्टि कराई और न ही अभिभावकों को औपचारिक सूचना दी। पुलिस ने इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर लिया।

कौन है आरोपी शिक्षक?

गिरफ्तार शिक्षक एहसान अख्तर सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह उचकागांव क्षेत्र के एक विद्यालय में कार्यरत था। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान और भी तथ्य सामने आ सकते हैं। इस मामले में आगे भी जांच जारी है। छात्राओं के बयान और अन्य साक्ष्यों का भी सत्यापन किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार के यक्षिणी भवानी मंदिर में हुई चोरी, सोने का मुकुट और चांदी की छतरी चुराई

 

घटना के बाद विद्यालय में अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। अभिभावकों का कहना है कि वे अपने बच्चों को भरोसे के साथ स्कूल भेजते हैं। अगर बिना अनुमति के ही बच्चों को बाहर ले जाया जाएगा तो यह भरोसा टूटेगा। कई अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से घुमने और बाहरी गतिविधियों को लेकर स्पष्ट नियम बनाने की मांग की है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस घटना के बाद सभी शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि बिना प्रधानाध्यापक की लिखित अनुमति और अभिभावकों की सहमति के किसी भी छात्र-छात्रा को विद्यालय परिसर से बाहर न ले जाया जाए।

क्या कहता है नियम?

शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार, किसी भी शैक्षणिक भ्रमण के लिए पहले प्रधानाध्यापक की अनुमति, अभिभावकों की लिखित सहमति, छात्र-छात्राओं की सूची, भ्रमण का रूट चार्ट और साथ जाने वाले शिक्षकों का विवरण जरूरी होता है। छात्राओं के भ्रमण में महिला शिक्षक या महिला अभिभावक का साथ होना भी अनिवार्य माना जाता है। इस मामले में इन नियमों का पालन नहीं होने की बात सामने आ रही है। पुलिस कार्रवाई के साथ ही शिक्षा विभाग भी अपने स्तर पर मामले की जांच करेगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार, शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी संभावना है। अगर जांच में लापरवाही या नियमों का उल्लंघन साबित होता है तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कदम उठाया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार के MDM के DPM को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा, आरोपी हुआ गिरफ्तार

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वायरल वीडियो को आगे शेयर न करें क्योंकि इसमें नाबालिग छात्राएं हैं। इससे उनकी पहचान उजागर होने और मानसिक परेशानी बढ़ने का खतरा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस शिक्षक से पूछताछ कर रही है कि उसने छात्राओं को किसके कहने पर और किस उद्देश्य से राजगीर ले जाने का फैसला किया। छात्राओं के परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी।


और पढ़ें