हिमाचल प्रदेश में सत्तारुढ़ कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। रविवार को आए परिणामों में बीजेपी ने जोरदार वापसी की है। बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में चार में से तीन नगर निकाय में नगर निगम का चुनाव जीत लिया है।
बीजेपी ने मंडी, धर्मशाला और सोलन जिलों में जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस ने कांगड़ा जिले के पालमपुर में अपना कंट्रोल बनाए रखा है। धर्मशाला में, बीजेपी ने 17 में से 11 सीटें जीती है। कांग्रेस ने 5 और 1 सीट एक निर्दलीय उम्मीदवार को मिली।
यह भी पढ़ें: यूपी को 4 साल बाद मिला स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण को मिली जिम्मेदारी
सीएम सुक्खू के नेतृत्व पर बीजेपी ने उठाया सवाल
धर्मशाला में पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि यह जीत कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता के गुस्से और बीजेपी के लिए बढ़ते जनाधार को दिखाती है। उन्होंने इस नतीजे को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नेतृत्व वाली राज्य सरकार की पॉलिसी और परफॉर्मेंस को साफ तौर पर खारिज करने वाला बताया।
यह भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी अटैक केस: गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व TMC विधायक का करीबी शामिल
बैलट पेपर से लोगों ने नाराजगी जताई
बीजेपी विधायक ने कहा, 'लोगों ने बैलेट के जरिए कांग्रेस सरकार के काम करने के तरीके से अपनी नाराजगी जाहिर की है।' उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को सुलझाने में नाकाम रही है।
सोलन में बीजेपी ने 10 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 6 और निर्दलीय ने 1 और पालमपुर में कांग्रेस ने 15 में से 11 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। पालमपुर में बीजेपी को महज 4 सीटें जीती हैं। मंडी में बीजेपी ने 14 में से 12 वार्ड जीते।