राजधानी दिल्ली के रघुबीर नगर में एक महिला की हत्या हुई, जहां महिला अपने ससुराल में रह रही थी। बुधवार को महिला की फंदे से लटककर मौत हो गई। शुरुआती जांच के आधार पर यह आत्महत्या का मामला लगा था, जबकि महिला के परिवार का आरोप था कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। इसी आरोप के आधार पर पुलिस ने महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 और दहेज से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह घटना बुधवार की है, जब शाम करीब सात बजे पुलिस को महिला की मौत की जानकारी मिली। जब पुलिस महिला के घर पहुंची, तब तक महिला के गले में फंदा बंधा हुआ था। पुलिस ने बताया कि बुधवार को मृत महिला का पति और ससुर फरार हो गए थे, जिन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अब सवाल उठता है कि मृत महिला के परिवार ने ससुराल वालों पर क्या आरोप लगाया। जानकारी के लिए बता दें कि मृत महिला अपने पति के साथ किराए के घर में रहती थी। महिला का पति कपड़ों के बदले बर्तन बेचने का काम करता है।
यह भी पढ़ें: पैरोल पर जेल से छूटते ही 5 साल की बच्ची के साथ रेप किया, कौन है होशियार सिंह?
परिवार का क्या है आरोप?
पुलिस के मुताबिक, मृत महिला के परिवार ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार के मुताबिक, मृत महिला की शादी 3 साल पहले हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी, जिस वजह से ससुराल वाले महिला को परेशान करते थे। इसके अलावा परिवार ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए भी लड़की को प्रताड़ित किया जाता था। साथ ही, गर्भवती न होने की वजह से महिला का शोषण किया जाता था।
यह भी पढ़ें: लड़की ने शादी से मना किया, लड़के ने AI से हनीमून की फोटो बनाई और कर दिया वायरल
मामले पर मजिस्ट्रेट ने लिया संज्ञान
पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला की मौत शादी के 7 साल पूरे होने से पहले हुई है। नियमों के मुताबिक, इस मामले में उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ने संज्ञान लिया। इसके तहत एसडीएम के सामने मृतका के माता-पिता के बयान दर्ज किए गए। इस मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के आधार पर दहेज और हत्या का केस दर्ज किया गया है।