logo

मूड

ट्रेंडिंग:

धनतेरस की रात 15 राउंड फायरिंग, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने शख्स की कर दी हत्या

पार्किंग को लेकर हुए विवाद को लेकर फरीदाबाद में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 15 राउंड फायरिंग में परमजीत को 8 गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  

फरीदाबाद, Faridabad Murder

मृतक परमजीत धनखड़, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पहचान परमजीत धनखड़ के रूप में हुई है, जो एक बड़ी नेशनल कंपनी में कार्यरत थे। आरोप है कि पार्किंग विवाद को लेकर पड़ोसी मोनू शर्मा ने शुक्रवार को धनतेरस की रात अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन पर करीब 15 राउंड फायरिंग की, फायरिंग में परमजीत को 8 गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  

 

मिली जानकारी के मुताबिक, परमजीत धनखड़ सेक्टर-21C के मकान नंबर 641 की पहली मंजिल पर पत्नी, बेटे और बेटी के साथ रहते थे। रात करीब 8 बजे वह जिम से घर लौटे थे, तभी पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर तीसरी मंजिल पर रहने वाले पड़ोसी मोहन उर्फ मोनू शर्मा से उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और परमजीत पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।  

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई नहीं, कोच्चि में CJP का SIR के खिलाफ मार्च, तैयारी क्या है?

पहले भी हुआ था दोनों को बीच झगड़ा

पुलिस के मुताबिक, 4 से 5 दिन पहले भी मोनू और परमजीत के बेटे शौर्या के बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि, तब मामला सुलझ गया था। इस बार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। आरोप है कि मोहन उर्फ मोनू ने 15 से 16 राउंड फायरिंग की, जिनमें 8 से 9 गोलियां परमजीत को लगी और उनकी मौत हो गई। 

भांजे की शादी में शामिल होने आए थे परमजीत 

बताया जा रहा है कि परमजीत सिंगापुर में रहते थे और वे 5 नवंबर को भारत आए थे। उन्हें 24 नवंबर को भांजे की शादी में शामिल होना था। जिस घर में कुछ दिनों बाद भांजे की शादी की शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। पड़ोसियों के बीच हुए एक विवाद में शादी में शामिल होने के लिए विदेश से घर लौटे परमजीत की जिंदगी छीन ली। 
 
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए गए हैं और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआई मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।  


और पढ़ें