logo

ट्रेंडिंग:

'सड़क ठीक कराओ या टोल हटाओ', टूटी रोड से परेशान होकर टोल प्लाजा पर चला दी गोली

खराब सड़क से परेशान होकर दो लोगों ने टोल प्लाजा पर गोलीबारी कर दी। ये दोनों चिट्ठी भी फेंककर जिसमें लिखा था कि सड़क ठीक करवा लो।

Gwalior - Bhind toll plaza

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

खराब सड़क के लिए अक्सर अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन होते हैं। लोग जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछते हैं और कई बार आंदोलन भी करते हैं। मध्य प्रदेश में खराब सड़क के विरोध में टोल प्लाजा पर गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। गोलीबारी करने वालों ने टोल प्लाजा पर एक चिट्ठी फेंककर कहा है कि या तो सड़क ठीक करवाइए या टोल प्लाजा हटा लीजिए।

 

टोल प्लाजा पर फेंकी गई इस चिट्ठी में लिखा है, 'सरकार अंधी हो चुकी है और आकाश जैसा अब कोई नहीं मरेगा।' दरअसल, पिछले कई दिनों से ग्वालियर-भिंड हाइवे हालत खराब है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिस वजह से इस सड़क पर कई हादसे हुए हैं। 

 

माना जा रहा है कि यह फायरिंग सड़क बनवाने के लिए दबाव बनाने के मकसद की गई है। इससे पहले कई दिनों से स्थानीय लोग 6 लेन हाइवे बनवाने, सड़क को चौड़ा करने और ग्वालियर-भिंड का टोल प्लाजा हटाने की मांग कर रहे थे। सरकार ने मांगें अभी तक पूरी नहीं की हैं। माना जा रहा है कि इन दो आदमियों ने इसी वजह से फायरिंग की है। यह घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस मामले के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: गंदे तरीके से छुआ, कपड़े उतारे..., नागालैंड की AIIMS डॉक्टर से छेड़छाड़

चिट्ठी में क्या लिखा है?

दो आरोपियों ने टोल प्लाजा पर फायरिंग के बाद चिट्ठी फेंकी थी, जिसमें सरकार के लिए बहुत कुछ लिखा गया था। इस चिट्ठी में लिखा था कि हाइवे बनाओ या टोल प्लाजा हटाओ। इस वाक्य से साफ होता है कि दोनों आरोपी सड़क मरम्मत न कराने की वजह से नाराज हैं। इस वजह से सरकार को चेतावनी देते हुए लिखा है, 'अगर हाईवे बनाने का काम शुरू नहीं हुआ तो इससे भी बुरा करूंगा।'

 

साथ ही, इस चिट्ठी में दावा करते हुए लिखा गया है, 'भिंड से ग्वालियर के 80 किलोमीटर के हाइवे में मौत के आंकड़े और हादसे बढ़े हैं।' इस चिट्ठी से स्पष्ट होता है कि दोनों आरोपियों ने अपनी मांग पूरी करवाने और सरकार का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए यह कदम उठाया है।

आकाश भदौरिया कौन थे?

आरोपियों के चिट्ठी में आकाश भदौरिया जिक्र किया गया है तो सवाल उठता है कि आकाश के साथ क्या हुआ था। 16 फरवरी को 24 साल के आकाश भदौरिया की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आकाश भदौरिया की बाइक और एक तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई थी। यह सड़क हादसा ग्वालियर-भिंड हाइवे पर हुआ था। इस घटना ने सड़क सुरक्षा का मुद्दा फिर से सुर्खियों में ला दिया था।

 

यह भी पढ़ें: जाति और परिवार पर भिड़े सिद्धारमैया और कुमारस्वामी, बाप तक पहुंच गई बात

 

इसी घटना का जिक्र फायरिंग करने वाले आरोपी ने किया है। कई स्थानीय लोगों का भी कहना है कि यह सड़क लोगों के लिए जानलेवा बन गई है। खराब सड़क की वजह से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सरकार द्वारा सड़क न बनवाना जनता की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहा है।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस को जैसे ही खबर मिली कि टोल प्लाजा पर फायरिंग हुई है, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। फुटेज के आधार पर आरोपियों को ढूंढा जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap