logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंचकूला पहुंचीं हरियाणा BJP प्रभारी स्मृति ईरानी, 42 सीटों पर करेंगी खास मंथन

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने किया पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत। दो दिवसीय दौरे के दौरान 'पंचकमल' में होंगी संगठनात्मक बैठकें। संगठन की मजबूती पर किया जाएगा मंथन। सीएम से लेकर सांसद और विधायक भी लेंगे बैठकों में हिस्सा।

Haryana News

हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी का स्वागत करतीं प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सह प्रभारी डॉ. भोला सिंह गुरूवार को पंचकूला पहुंचे। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने उनका स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी दो दिवसीय दौरे के दौरान पंचकूला स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय 'पंचकमल' में संगठनात्मक बैठकें लेंगे।

 

हरियाणा का प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी का यह पहला औपचारिक दौरा है। बैठकों में संगठन की कमजोरियों, मजबूती और सरकार के कामकाज की समीक्षा की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IPS और 22 HPS के तबादले

संगठन की मजबूती और कमजोरी पर होगा मंथन

बता दें कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद बीजेपी ने अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। इसके चलते 2024 के चुनाव में 42 सीटों पर हार की वजह पर बैठकों में मंथन होगा। स्मृति ईरानी इसको लेकर संगठन की कमजोरियों और स्थानीय नेतृत्व की भूमिका का आकलन करेंगी।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में बिजली निजीकरण पर बवाल, 3 दिन की हड़ताल पर जा रहे कर्मचारी

प्रतिनिधियों के साथ होगा समन्वय

बैठकों के दौरान 2009, 2014 और 2019 के पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों से सीधे संवाद किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई नेता, सांसद व विधायक बैठकों में हिस्सा लेंगे। बैठक के पहले दिन संगठन पर मंथन किया जाएगा। वहीं दूसरे दिन प्रतिनिधियों के साथ समन्वय होगा।

 

यह भी पढ़ें: माता मनसा देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 5 लाख ने किए दर्शन

दो साल का कार्यकाल पूरा

बता दें कि हरियाणा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर एक नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबाला आ सकते हैं। कैबिनेट मंत्री अनिल विज के बयान के दौरान पीएम मोदी के प्रदेश दौरे की संभावना तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें हरियाणा आने का निमंत्रण भी दिया था। इसको लेकर भी दो दिवसीय बैठक में हरियाणा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी मंथन करेंगी।

 

बता दें कि हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। सरकार के तीसरे कार्यकाल में पहले दो साल का कार्यकाल 17 अक्टूबर को पूरा हुआ है। ऐसे में दो साल के कार्यकाल में संगठन की कमियों को दूर करने को लेकर भी बैठक में मंथन होगा।

Related Topic:#haryana news#BJP

और पढ़ें