हरियाणा के जींद जिले में सफीदों के भाट कॉलोनी (या गीता कॉलोनी) में होली के रंग और गुलाल बनाने वाली एक फैक्ट्री में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई है और लगभग 20 मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं।
घटना के समय फैक्ट्री के अंदर करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। मजदूरों का आरोप है कि मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था, जिसकी वजह से वे अंदर फंस गए। आग तेजी से फैल गई और चारों तरफ सिर्फ धुआं और लपटें ही दिख रही थीं। बाहर के लोगों ने बहुत मेहनत करके दरवाजा तोड़ा, तब जाकर मजदूरों को बाहर निकाला जा सका।
यह भी पढ़ें: 'मैं किसी और की...', सुहागरात से पहले बोली दुलहन तो सास ने पीटा, आगे क्या होगा?
दो महिलाओ झुलसीं
दो महिलाओं की आग में झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाओं ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। झुलसे हुए मजदूरों को पहले सफीदों के अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई गंभीर मरीजों को पानीपत के बड़े अस्पताल रेफर किया गया है। उनका इलाज अभी चल रहा है।
फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है लेकिन पूरी जांच अभी जारी है।
यह भी पढ़ें: नमाज पढ़ने गया था कपड़ा कारोबारी, घर में आग लगने से राख हो गए 6 लोग
क्या बोला प्रशासन?
इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतकों के परिवार वाले रो-रोकर बुरा हाल हो गए हैं। डीसी मोहम्मद इमरान रजा और एसपी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।