logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शादी में गाली-गलौच का विरोध, भिवानी में 12 लोगों ने बॉडीबिल्डर को पीटकर मार डाला

भिवानी जिले में एक शादी समारोह में रोहित का गाली-गलौच को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था, जिसके बाद बॉडीबिल्डर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

rohit dhankar bodybuilder

रोहित धनखड़। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

हरियाणा के भिवानी जिले में शादी समारोह से लौट रहे 26 साल के एक पेशेवर बॉडी बिल्डर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई हैभिवानी पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि बॉडी बिल्डर का नाम रोहित धनखड़ था, जो रोहतक जिले के हुमायूंपुर गांव का रहने वाला था

 

मृतक के परिवार ने दावा किया है कि रोहित धनखड़ शादी समारोह में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया था, जिसके बाद उसे भिवानी में रेलवे क्रॉसिंग के पास बेरहमी से पीटा गयापुलिस ने बताया कि यह हमला शुक्रवार रात शादी समारोह में सेल्फी लेने को लेकर हुए विवाद के बाद हुआउन्होंने बताया कि रोहित धनखड़ अपने दोस्त जतिन के साथ शादी में गया था

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में मिला पानी में यूरेनियम, पंजाब-हरियाणा के बाद तीसरा स्थान

चाचा सतीश ने बताई घटना

धनखड़ के चाचा सतीश ने बताया कि उनके भतीजे का कुछ युवकों के साथ गंदी भाषा को लेकर झगड़ा हो गया था। जतिन ने बताया, 'हम शादी में गए थे। वहां कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे जिसपर पर रोहित ने आपत्ति जताते हुए कहा कि आसपास लड़कियां हैं... एक घंटे बाद जब हम वहां से निकले तो उन्होंने हमें रोक लिया। कार में रोहित जिस तरफ बैठा था, हमलावरों ने उस ओर से जबरन खिड़की खोली और मेरी तरफ वाले शीशे पर भी हमला किया। मैंने कार मोड़कर वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने हमारा पीछा किया। आगे एक रेलवे क्रॉसिंग पर गेट बंद था और उन्होंने अपनी कार हमारी कार के सामने लगा दी और हमारा रास्ता रोक दिया'

 

यह भी पढ़ें: नोएडा: अमेजन-पोर्टर से गांजे की सप्लाई, पुलिस ने कैसे किया गिरोह का भंडाफोड़?

रॉड और हॉकी स्टिक से पिटाई

जतिन ने बताया कि हमलावर कार से नीचे उतरे और रोहित धनखड़ की रॉड और हॉकी स्टिक से बेरहमी से पिटाई की गई। दोस्त जतिन ने बताया कि रोहित को रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। भिवानी सदर थाना के प्रभारी विकास ने कहा कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और 12 से ज्यादा हमलावरों की तलाश कर रही है।

एफआईआर में चार लोग नामजद

उन्होंने बताया कि एफआईआर में चार लोगों को नामजद किया गया है, जबकि बाकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इस बीच, मृतक के परिजनों ने बताया कि धनखड़ रोहतक में बॉडी बिल्डर और जिम ट्रेनर थे और उन्होंन कई राष्ट्रीय और राज्य स्तर के पदक जीते थे। चाचा सतीश ने बताया कि रोहित परिवार के एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और उसके परिवार में उसकी मां और बहन हैं।

 

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें