logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अब कॉकरोच की मां मैदान में उतर चुकी', कहने वाली टीचर पर गिरी गाज

हरियाणा में एक गेस्ट महिला टीचर को निलंबित कर दिया गया है। महिला टीचर हाल ही में दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थी। हालांकि निलंबन आदेश में फैसले की वजह नहीं बताई गई है।

Teacher Sulekha Dalal

महिला टीचर पर एक्शन। (Photo Credit: Social Media)

जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले गेस्ट महिला टीचर पर सरकार ने गाज गिरा दी है। छह जून को सीजेपी का विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। बुधवार को रोहतक के प्राथमिक शिक्षा अधिकारी ने एक महिला गेस्ट टीचर को आठ जून से सस्पेंड करने का आदेश जारी किया। हालांकि आदेश में निलंबन की वजह नहीं बताई गई है। महिला गेस्ट टीचर का नाम सुलेखा दलाल है। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

 

आदेश में सुलेखा दलाल को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने को कहा गया। रोहतक ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर का दफ्तर उनका मुख्यालय होगा। अपने निलंबन पर सुलेखा ने प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि मुझे निलंबन की वजह के बारे में नहीं पता है।

 

सुलेखा दलाल ने आगे कहा, 'मैं कई वर्षों से काम कर रही हूं। मुझे नहीं पता था कि वहां (विरोध प्रदर्शन में) नहीं जा सकते। मुझे लगता है कि सस्पेंड करने से पहले मुझे इसकी वजह बतानी चाहिए थी।'

 

यह भी पढ़ें: 'समझो मैं भी बागी हूं', TMC छोड़ने के सवाल पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?

 

'सिर्फ चिंतित मां के तौर पर विरोध प्रदर्शन में गई'

सुलेखा ने बताया कि उनके बेटे ने भी एक भर्ती परीक्षा दी थी। इसमें कथित तौर पर गड़बड़ी हुई थी। इस वजह से मेरा बेटा और अभिभावक के तौर पर मैं भी इससे प्रभावित हूं। मैं वहां (विरोध प्रदर्शन में) केवल एक चिंतित मां के तौर पर गई थी। मैंने एक मां का दर्द बयां किया। मैं किसी पार्टी या ग्रुप से जुड़ी नहीं हूं। न ही मैं किसी के साथ जुड़ने के लिए गई थी।

सुलेखा का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान सुलेखा दलाल का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह कह रही थीं, 'यह एक लड़ाई है। इस बार यह 'करो या मरो' की लड़ाई है। अब कॉकरोच की मां मैदान में उतर चुकी है। हम किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं, हम अपने बच्चों के साथ हैं। एक मां पूरे देश की मां होती है।'

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में ATS का गठन, पंचकूला होगा मुख्यालय; क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

 

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के अमेरिका से लौटने के बाद छह जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। इसमें कई राज्यों से हजारों लोग पहुंचे थे। कॉकरोच जनता पार्टी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक को मुद्दा बना रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई जा रही है। 

 

 

 

 


और पढ़ें