logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हरियाणा: टीबी नियंत्रण पर स्वास्थ्य विभाग का फोकस, हर साल 90 हजार मरीज डिटेक्ट

हरियाणा के अलग-अलग जिलों से स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 2 बैच में प्रशिक्षण शुरू। बीच में उपचार छोड़ चुके टीबी के मरीजों के साथ संवाद और काउंसलिंग की जाएगी।

Representative Image

प्रतीकात्मक फोटो। (Photo Credit - AI Generated)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा में इन दिनों टीबी (क्षय रोग) नियंत्रण पर स्वास्थ्य विभाग काफी फोकस कर रहा है। टीबी की बीमारी होने पर उपचार बीच में छोड़ने वालों से विभाग संपर्क साधने में जुटा हुआ है। लगातार टेस्टिंग के साथ टीबी के मरीजों को डिटेक्ट भी किया जा रहा है। विभाग के पास हर साल 90 हजार मरीजों को डिटेक्ट करने का टारगेट होता है। अब स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रशिक्षण शिविर भी शुरू किया है।

 

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत हरियाणा राज्य टीबी सेल द्वारा सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर्स (STS) एवं टीबी हेल्थ विजिटर्स (TBHVs) के लिए काउंसलिंग एवं सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राज्य प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र (STDC), पंचकूला सेक्टर 6 सिविल अस्पताल में किया जा रहा है।

 

दो बैचों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला बैच 11 व 12 नवंबर तथा दूसरा बैच 13 व 14 नवंबर को होगा। पहले बैच में फरीदाबाद, सोनीपत एवं पानीपत जिलों के प्रतिभागी शामिल हैं, जबकि दूसरे बैच में गुरुग्राम, पलवल, रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढ़ एवं हिसार जिलों के स्वास्थ्यकर्मी भाग लेंगे।

 

डॉ. ब्रह्मदीप, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (टीबी), हरियाणा ने बताया कि टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS), मुंबई के विशेषज्ञों द्वारा 'सक्षम प्रवाह' (Saksham Pravaah) पहल के अंतर्गत यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को टीबी मरीजों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने, सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार अपनाने तथा बेहतर काउंसलिंग तकनीकों में दक्ष बनाना है। टीबी के उपचार में दवाइयों के साथ-साथ प्रभावी काउंसलिंग, सकारात्मक संवाद और स्वास्थ्यकर्मियों का संवेदनशील व्यवहार भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में एक साल में HIV के 9 हजार केस, स्वास्थ्य विभाग ने बनाई टास्क फोर्स

TPT को प्रभावी रूप से लागू करने में मिलेगी मदद 

उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों को अक्सर सामाजिक भेदभाव, मानसिक तनाव, आर्थिक कठिनाइयों और बीमारी से जुड़े भय जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्वास्थ्यकर्मियों का सकारात्मक एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण मरीजों में उपचार के प्रति विश्वास और निरंतरता बनाए रखने में सहायक होता है।

 

डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि प्रभावी काउंसलिंग से स्वास्थ्यकर्मियों की मरीजों को समझाने, प्रेरित करने और उपचार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बढ़ाने की क्षमता मजबूत होगी। इससे उपचार बीच में छोड़ने वाले मरीजों (Loss to Follow-Up – LFU) की संख्या कम करने तथा टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT) को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में दवा का पूरा हिसाब देना होगा, QR कोड भी लागू

टीबी के मरीजों से संवाद करने की अपील

उन्होंने एनसीसी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, टीबी चैंपियंस, निक्षय मित्रों तथा अन्य सामाजिक संगठनों से भी अपील की है कि टीबी के मरीजों को सामाजिक एवं भावनात्मक सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ टीबी के बारे में जागरूक करें। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में समुदाय के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें और टीबी उन्मूलन के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं।

 

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों की व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाने के साथ-साथ टीबी मरीजों के प्रति मानवीय, संवेदनशील और सहयोगात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है, ताकि हर मरीज को गुणवत्तापूर्ण उपचार, उचित परामर्श और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें