logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हिमाचल के बद्दी में बनेगा हिम चंडीगढ़ शहर, CM सुक्खू ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में सरसा नदी के किनारे हिम-चंडीगढ़ सिटी बसाने की तैयारी चल रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की।

Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu reviews of  Him Chandigarh Township

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह ने की समीक्षा बैठक, Photo Credit: Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में प्रस्तावित हिम-चंडीगढ़ सिटी को सरसा नदी के किनारे विकसित करने की तैयारी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में सरसा नदी के करीब 9 किलोमीटर लंबे हिस्से को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित करने की योजना है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को चंडीगढ़ के पास बद्दी में प्रस्तावित हिम-चंडीगढ़ सिटी की प्रगति की समीक्षा की।

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही इस नए शहर का विकास कार्य शुरू करेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजना से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू हो सके। आपको बता दें कि इसे चंडीगढ़ की सुखना लेक की तर्ज पर एक सुंदर और सुविधाओं से लैस शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: चौथे स्टेज का कैंसर भी नहीं तोड़ पाया हौसला, कीमोथेरेपी के बावजूद पास कर ली TET

आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित होगा नया शहर

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम-चंडीगढ़ सिटी को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर बुनियादी ढांचे से लैस एक व्यवस्थित और टिकाऊ शहर के तौर पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को शहर के संतुलित और टिकाऊ विकास के लिए हर संभव विकल्प तलाशने के निर्देश दिए।

 

CM सुक्खू ने यह भी कहा कि सरसा नदी के किनारे करीब 9 किलोमीटर लंबे रिवरफ्रंट को भी इस परियोजना में शामिल किया जाए। इससे शहर की खूबसूरती बढ़ेगी और लोगों को साफ-सुथरी, आकर्षक और घूमने-फिरने के लिए बेहतर सार्वजनिक जगह मिलेगी। उन्होंने प्रस्तावित शहर को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने पर भी जोर दिया, ताकि लोगों का आना-जाना आसान हो और शहर में अच्छी कनेक्टिविटी मिल सके।

 

यह भी पढ़ें: ‘मछली’ वाले बयान पर बवाल, सीएम योगी के खिलाफ अजय राय ने ठोका मुकदमा

आर्थिक गतिविधियों और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रस्तावित शहर से इलाके की बढ़ती शहरी जरूरतें पूरी होंगी। साथ ही, यहां आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की कमाई में भी बड़ा योगदान होगा।

 

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, विधायक राम कुमार और अजय सोलंकी, प्रधान सचिव देवेश कुमार, सचिव अमरजीत सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


और पढ़ें