logo

मूड

ट्रेंडिंग:

करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को मार डाला, पुलिस को फोन भी कर दिया

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में करवा चौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है।

Gwalior News

पति-पत्नी की फाइल फोटो। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शख्स ने करवा चौथ के दिन अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद खुद ही पुलिस को फोन किया और मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ आरोपी के घर के बाहर जुट गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच के मुताबिक आरोपी ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले खलबट्टे से वार करके पत्नी की जान ली है।

 

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर में आनंद श्रीवास्तव अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। करवा चौथ के दिन यानी गुरुवार को आनंद ने खलबट्टे से कई हमले करके अपनी पत्नी मधु को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने महिला के सिर और मुंह में कई वार किए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद खुद ही पुलिस को फोन किया और घटना की जानकारी दी। 

 

यह भी पढ़ें: 9 की मौत और 5 गंभीर झुलसे, पाकिस्तान के सिंध में बड़ा ब्लास्ट

पति की मानसिक हालत ठीक नहीं

सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। शक के आधार पर आनंद श्रीवास्तव को हिरासत मे लिया और पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नई दुनिया ने अपनी रिपोर्ट में परिजनों और पड़ोसियों के हवाले से बताया कि आनंद श्रीवास्तव की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा था। अभी तक हत्याकांड के पीछे की असल वजह का पता नहीं चला है।

 

यह भी पढ़ें: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 2 बहनों ने की खुदकुशी, 4 बच्चे भी मरे

17 साल बाद प्रेम विवाह का खौफनाक अंत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 17 साल पहले मधु ने आनंद से प्रेम विवाह किया था। दोनों के एक बेटा और बेटी है। मां की हत्या के बाद से बच्चे सदमे में है। परिवार में मातम पसरा है। पुलिस पति आनंद श्रीवास्तव से हत्याकांड के पीछे की वजह का पता लगा रही है। वहीं करवाचौथ के दिन हुए इस हत्याकांड से न केवल सनसनी है, बल्कि पूरे ग्वालियर में इसकी चर्चा है।


और पढ़ें