मौसम परिवर्तन के साथ ही कोहरे और धुंध के कारण दिसंबर से फरवरी 2027 तक विभिन्न ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने वाला है। कुछ ट्रेनें कैंसिल होंगी तो कुछ का आंशिक संचालन किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने सर्दियों के मौसम के दौरान घने कोहरे/धुंध के मद्देनजर दिसंबर से फरवरी 2027 तक विभिन्न रेलगाड़ियों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इस अवधि में उत्तर रेलवे की कुछ रेलगाड़ियां निर्धारित तिथियों में कैंसिलि रहेंगी, जबकि कुछ रेलगाड़ियों को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन तक आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा।
अंबाला रेल मंडल की तरफ से जारी एडवाइजरी के अनुसार, रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित रेलगाड़ी की स्थिति एवं नवीनतम जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, रेलवे हेल्पलाइन 139 व ऐप से अवश्य प्राप्त कर लें। यात्री रेलवे स्टेशन पर मजूद रेल कर्मचारी से भी इस संबंध में मदद ले सकते हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें: हड़ताल में पंचकूला सिविल अस्पताल का स्टाफ, क्या मरीजों की बढ़ेंगी मुसाबतें?
ये ट्रेन रहेंगी कैंसिल
ट्रेन संख्या 12207 (काठगोदाम-जम्मूतवी) प्रत्येक मंगलवार को 8 दिसंबर से 2 मार्च 2027 तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 12208 (जम्मूतवी-काठगोदाम) प्रत्येक रविवार को 6 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 14605 (योग नगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी) प्रत्येक सोमवार को 7 दिसंबर 2026 से एक मार्च 2027 तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 14606 (जम्मूतवी-योग नगरी ऋषिकेश) प्रत्येक रविवार को 6 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 14542 (अमृतसर-चंडीगढ़) 2 दिसंबर 2026 से एक मार्च 2027 तक प्रतिदिन कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 14541 (चंडीगढ़-अमृतसर) एक दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक प्रतिदिन कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 14504 (श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-कालका) प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 2 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 14503 (कालका-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा) प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को एक दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 14505 (अमृतसर-नंगल डैम) एक दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक प्रतिदिन कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 14506 (नंगल डैम-अमृतसर) एक दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक प्रतिदिन कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 14523 (बरौनी जंक्शन-अम्बाला छावनी) प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को 3 दिसंबर 2026 से एक मार्च 2027 तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 14524 (अंबाला छावनी-बरौनी जंक्शन) प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को एक दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 14630 (फिरोजपुर-चंडीगढ़) एक दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक प्रतिदिन कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 14629 (चंडीगढ़-फिरोजपुर) 2 दिसंबर 2026 से एक मार्च 2027 तक प्रतिदिन कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 14615 (लालकुआं-अमृतसर) प्रत्येक शनिवार को 5 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 14616 (अमृतसर-लालकुआं) प्रत्येक शनिवार को 5 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 14617 (पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर) 3 दिसंबर 2026 से 2 मार्च 2027 तक प्रतिदिन कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 14618 (अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट) एक दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक प्रतिदिन कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 15903 (डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस) शुक्रवार, सोमवार 4.12.26, 7.12.26, 11.12.26, 14.12.26, 18.12.26, 21.12.26, 25.12.26, 28.12.26, 1.1.27, 4.1.27, 8.1.27, 11.1.27, 15.1.27, 18.1.27, 22.1.27, 25.1.27, 29.1.27, 1.2.27, 5.2.27, 8.2.27, 12.2.27, 15.2.27, 19.2.27, 22.2.27, 26.02.27 को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 15904 (चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस) रविवार, बुधवार 6.12.26, 9.12.26, 13.12.26, 16.12.26, 20.12.26, 23.12.26, 27.12.26, 30.12.26, 3.01.27, 6.1.27, 10.1.27, 13.1.27, 17.1.27, 20.1.27, 24.01.27, 27.1.27, 31.1.27, 3.2.27, 7.2.27, 10.2.27, 14.2.27, 17.2.27, 21.2.27, 24.2.27, 28.2.27 को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 11905 (आगरा फोर्ट-होशियारपुर) 2 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 11906 (होशियारपुर-आगरा फोर्ट) 3 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कैंसिल रहेगी।
यह भी पढ़ें: हरियाणा के गांव और शहरों तक फैला डिप्रेशन, फरीदाबाद सबसे आगे
आंशिक रूप से संचालित होने वाली ट्रेन
ट्रेन संख्या 14681 (नई दिल्ली-जालंधर सिटी) एक दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक अंबाला छावनी में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। अर्थात यह ट्रेन जालंधर सिटी के स्थान पर अंबाला छावनी तक ही संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 14682 (जालंधर सिटी-नई दिल्ली) 2 दिसंबर 2026 से एक मार्च 2027 तक अंबाला छावनी से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। अर्थात यह ट्रेन जालंधर सिटी के स्थान पर अंबाला छावनी से ही अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी।