logo

ट्रेंडिंग:

जयपुर: कार से कुचलने वाले नेता पर कांग्रेस का ऐक्शन, 3 की गई थी जान

जयपुर में कांग्रेस के स्थानीय नेता उस्मान खान ने शराब के नशे की हालत में गाड़ी से कई लोगों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में 3 की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद कांग्रेस ने उस्मान को पद से हटा दिया है।

jaipur hit and run

आरोपी ड्राइवर उस्मान खान ने कार से कइयों को कुचल दिया था। (Photo Credit: Social Media)

राजस्थान के जयपुर में एक तेज रफ्तार कार ने 10 लोगों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है। 6 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था और उसने पैदल चलने वाले कई लोगों को कुचल दिया था।


इस हादसे के बाद जयपुर में लोग सड़क पर उतर आए हैं। इस मामले में अब सियासी एंगल भी जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर उस्मान खान है, जो कांग्रेस का नेता है। हालांकि, इस हादसे में नाम सामने आने के बाद उस्मान खान को कांग्रेस ने पार्टी से निकाल दिया है।


पुलिस ने भी इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

 

यह भी पढ़ें-- मोगा स्कैंडल: झूठे केस में फंसाने वाले पुलिसकर्मियों को 18 साल बाद सजा

शराब के नशे में था आरोपी उस्मान

एडिशनल DCP (नॉर्थ) बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपी ड्राइवर की पहचान उस्मान खान के तौर पर हुई है। उस्मान शास्त्री नगर की राणा कॉलोनी में रहता है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद उस्मान शराब के नशे में था।


हादसा तब हुआ जब गाड़ी एमआई रोड की तरफ मुड़ी। आरोपी ड्राइवर एक के बाद लोगों को रौंदता गया और आसपास खड़ी गाड़ियों को भी टक्कर मारी। उस्मान ने सबसे पहले संतोष माता मंदिर के पास खड़ी एक स्कूटी को टक्कर मारी। इसके बाद भी वह गाड़ी चलाता रहा और सड़कों पर पैदलने चलने वाले लोगों को टक्कर मारता रहा। पुलिस ने बताया कि वह इतना नशे में था पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ी गाड़ियों से भी वह टकरा गया था।

 


पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को तब रोका गया, जब वह संकरी गली में फंसी गई थी। आरोपी ड्राइवर को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया था। ADCP शेखावत ने बताया कि उस्मान ने नहरगढ़ पुलिस थाने के 500 मीटर के दायरे में आने वाले ज्यादातर लोगों को टक्कर मार दी थी।

 

यह भी पढ़ें-- दिल्ली की BJP सरकार CNG ऑटो बंद करने वाली है? EV पॉलिसी से मची खलबली

3 की मौत, 6 लोग हुए घायल

हादसे में घायल हुए लोगों में वीरेंद्र सिंह (48), ममता कंवर (50), मोनेश सोनी (28), मोहम्मद जलालुद्दीन (44), दीपिका सैनी (17), विजय नारायण (65), जेबुन्निशा (50), अंशिका (24) और अवधेश पारीक (37) शामिल हैं। सभी को सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


इलाज के दौरान ममता कंवर और अवधेश पारीक की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान वीरेंद्र सिंह की मौत भी हो गई।


अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है।

 

यह भी पढ़ें-- अयोध्या: रामलला विराजे, अब आएंगे राजा राम, दरबार बनकर तैयार

 

कांग्रेस का नेता रहा है उस्मान खान

पुलिस ने बताया कि उस्मान खान विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में लोहे के बेड बनाने वाली फैक्ट्री का मालिक है। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि घटना के समय वह काफी नशे में था। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाली ममता कंवर के पिता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। उस्मान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।


बताया जा रहा है कि उस्मान खान कांग्रेस का स्थानीय नेता है। वह कांग्रेस में जयपुर का पार्टी उपाध्यक्ष था। कहा जा रहा है कि इस हादसे में नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने उस्मान को इस पद से हटा दिया है।


वहीं, इस दुर्घटना के बाद इलाके में काफी तनाव बढ़ गया है। स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 4 पुलिस थानों में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap