जावेद हबीब और उनके बेटे ने ऐसा क्या किया कि दर्ज हो गए 20 केस?
हेयरस्टाइलिस्ट जावेद हबीब, उनके बेटे अनस हबीब और सैफुल्लाह नाम के व्यक्ति के खिलाफ 20 केस दर्ज किए गए हैं। इन पर लोगों के साथ ठगी करने का आरोप है।

जावेद हबीब। (Photo Credit: X@JH_JawedHabib)
मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट जावेद हबीब की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। उत्तर प्रदेश की संभल पुलिस ने उनके खिलाफ 20 केस दर्ज किए हैं। यह केस जावेद हबीब और उनके बेटे अनस हबीब समेत 3 लोगों के खिलाफ दर्ज हुए हैं। तीनों के खिलाफ यह केस कथित धोखाधड़ी के मामले में संभल में दर्ज किए हैं। इन पर लोगों के साथ करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है। इस मामले में 5 से 7 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी होने की बात सामने आई है।
संभल के एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि जावेद हबीब, उनके बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ 20 केस दर्ज किए हैं। इन पर निवेश के बदले ज्यादा रिटर्न का लालच देकर लोगों के साथ ठगी करने का आरोप है। अब तक 35 लोगों ने इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि ये लोग लोगों से 5 से 7 लाख रुपये निवेश करवाते थे और इसके बदले में 50-70% का रिटर्न देने का लालच देते थे। यह धोखाधड़ी बिटकॉइन में निवेश के नाम पर हो रही थी।
यह भी पढ़ें-- ऑनलाइन गेमिंग में पैसा हार घर में की चोरी, मां ने रोका तो कर दी हत्या
क्या है पूरा मामला?
संभल के एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि संभल में कुल 20 केस दर्ज किए गए हैं। जावेद हबीब, उनके बेटे अनस और सैफुल्लाह नाम के व्यक्ति पर दर्ज किए गए हैं। ये लोग गैंग की तरह काम करके संभल के भोल-भाले लोगों को ठगा गया।
उन्होंने बताया कि इन्होंने लोगों से 5 से 7 लाख रुपये कैश में लिया गया और बताया गया कि बिटकॉइन में निवेश किया जाएगा और वादा किया गया कि आपको 50 से 70% का रिटर्न सालाना मिलेगा। ढाई साल बीत जाने के बाद भी जब रिटर्न नहीं मिला और लोगों का ठगा हुआ महसूस हुआ तो शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि 35 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई और 20 आरोपियों की पहचान की गई है।
यह भी पढ़ें- भोजपुरी एक्टर मेराज लव जिहाद के आरोप में अरेस्ट, महिला से की गलत हरकत
कैसे की गई सारी धोखाधड़ी?
संभल एसपी बिश्नोई ने बताया कि एक फोलिकल ग्लोबल नाम की कंपनी के जरिए निवेश कराया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों ने संभल में एक सेमीनार भी किया गया था, जिसमें लोगों से लोकलुभावन वादे किए गए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 में जावेद हबीब और उनके बेटे ने फॉलिकल ग्लोबल कंपनी के नाम से सरायतरीन स्थित रॉयल पैलेस बैंक्वेट हॉल में सेमीनार हुआ था, जिसमें लगभग 150 लोग शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें-- बंगाल में भीड़ ने BJP सांसद-विधायक पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती
पैसे नहीं लौटाए तो क्या होगा?
पुलिस ने बताया कि अगर पैसे नहीं लौटाए गए तो आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी बिश्नोई ने बताया कि अगर पैसे नहीं लौटाए गए तो BNS की धारा 107 के तहत आरोपियों की संपत्ति सीज की जाएगी और लोगों को पैसा लौटाया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी देश छोड़कर न भाग सकें, इसलिए इनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है।
जावेद हबीब के वकील ने क्या कहा?
जावेद हबीब के वकील पवन कुमार ने दावा किया है कि जावेद हबीब के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा, 'जावेद हबीब के नाम पर कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। हमारा इनमें कोई सीधा संबंध नहीं है। जावेद हबीब पूरे भारत में हेयर और मेकअप सेमीनार करते हैं और ऐसा ही एक सेमीनार फॉलिकल ग्लोबल कंपनी के लिए संभल में किया गया था, जहां उन्हें बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था।'
#WATCH | Lucknow, UP: Pawan Kumar, Advocate of hair stylist Jawed Habib, says, "There have been no FIRs registered in the name of Jawed Habib. We have no direct involvement in them... Jawed Habib regularly conducts hair and makeup seminars across India, and one such seminar was… https://t.co/CrFz7du18y pic.twitter.com/l4O8QWyAyT
— ANI (@ANI) October 7, 2025
उन्होंने बताया, 'जावेद हबीब इस कार्यक्रम में अपने बेटे के साथ चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए थे। ये सारे आरोप बिना किसी सबूत के लगाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में जावेद हबीब ने सिर्फ हेयर और ब्यूटी बिजनेस को बढ़ावा देने की कोशिश की थी।'
उन्होंने आगे बताया, 'उनके और ऐसी किसी भी कंपनी के बीच कोई व्यावसायिक या वित्तीय संबंध नहीं है। 22 जनवरी 2023 को हमने एक पब्लिक नोटिस जारी कर साफ कर दिया था कि हमारा फॉलिकल ग्लोबल कंपनी से कोई संबंध नहीं है। यह नोटिस कार्यक्रम होने से पहले जारी किया गया था। जब हमें पता चला कि FLC के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की कोशिश की जा रही है तो हमने यह पब्लिक नोटिस जारी किया था।'
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap