logo

ट्रेंडिंग:

महिलाओं का गैंगरेप, पुरुषों से मारपीट; कर्नाटक में पर्यटकों से बदसलूकी

कर्नाटक के हम्पी में विदेशी पर्यटकों से बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। उनके पुरुष साथियों से मारपीट की। एक का शव नदी से मिला है।

hampi

घटना के बाद छानबीन करती पुलिस। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के हम्पी में कुछ लोगों ने दो महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। इनमें से एक इजरायली पर्यटक थी। इतना ही नहीं, गैंगरेप करने के साथ-साथ अपराधियों ने इन महिलाओं के साथ मौजूद तीन पुरुषों के साथ मारपीट भी की। एक युवक का शव नदी से बरामद भी हो गया है।


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिलाओं के साथ तीन पुरुष पर्यटक भी थे। इनमें से एक अमेरिकी और दो भारतीय थी। पुलिस ने बताया कि इन पर रात 11 बजे के आसपास हमला हुआ था।

 

यह भी पढ़ें-- अंधविश्वास या मर्डर, तलवों में ठोकीं 9 कीलें; महिला के शव से हड़कंप

ऐसे हुआ पर्यटकों पर हमला

हमला तब हुआ जब पर्यटक होमस्टे संचालिका के साथ सनापुर झील के पास एंजॉय कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, देर रात कुछ आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। पहले तो आरोपियों ने उनसे पेट्रोल पंप को लेकर पूछताछ की और फिर 100 रुपये मांगने लगे। जब पर्यटकों ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपी भड़क गए। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। एक पुरुष पर्यटक को आरोपियों ने नहर में फेंक दिया और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने लगे। उन्होंने कथित तौर पर महिलाओं के साथ गैंगरेप किया।

 

यह भी पढ़ें-- सिगरेट बट और कॉल रिकॉर्डिंग ने कैसे सुलझाई डबल मर्डर मिस्ट्री? पढ़ें

नदी से मिला युवक का शव

आरोपियों ने मारपीट करते हुए ओडिशा के रहने वाले विभाष को नदी में फेंक दिया था। शनिवार सुबह विभाष का शव नदी से मिला है। हमले के बाद अमेरिकी पर्यटक डेनियल और महाराष्ट्र के पंकज वहां से भाग गए थे। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात 11 बजे के आसपास हुई। पीड़िताओं में एक 27 साल की इजरायली पर्यटक और 29 साल की होमस्टे संचालिका है। सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

यह भी पढ़ें-- ATM में घुसे, गैस कटर से काटा और लूटे 30 लाख, 4 मिनट में कर डाली चोरी

आरोपियों की तलाश जारी

इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। कोप्पल के एसपी राम एल अरासिड्डी ने बताया कि गैंगरेप, लूट और हत्या की कोशिश समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए 6 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।

Related Topic:#karnataka#Crime News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap