logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सिया को फांसी दो, केतन की हत्यारिन है...', अब सड़क पर क्यों उतरे लोग?

सिया पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर चेतन की हत्या की है। अब केतन अग्रवाल के घरवाले इंसाफ मांग रहे हैं।

Ketal Agrawal Murder Case Protest IN pUNE PTI

केतन अग्रवाल के लिए इंसाफ मांग रहे लोग। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केतन अग्रवाल हत्याकांड की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। लोग केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं। केतन अग्रवाल के परिवार, पड़ोसी और समर्थकों ने पिंपरी चंचवड़ में कैंडल मार्च निकाला है और सिया गोयल और चेतन चौधरी के लिए मौत की मांग की है। उनका कहना है कि जैसे केतन की हत्या की गई है, वैसे ही सिया और चेतन चौधरी को भी सजा मिले। 

सैकड़ों लोग केतन की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर चुपचाप मार्च में शामिल हुए और न्याय की मांग की। वहां मौजूद ज्यादातर लोगों का कहना है कि केतन अग्रवाल को इंसाफ मिलना चाहिए। प्यार और शादी के नाम पर उसकी हत्या हुई है। अगर सिया और चेतन चौधरी को सजा नहीं मिली तो ऐसे मामले हर दिन बढ़ते जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: 'लोग रो रहे थे, सिया चुप थी...', लोहागढ़ में केतन को ढूंढने वाले ने क्या कहा?

राखी अग्रवाल, केतन अग्रवाल की मां:-
मैं अपने बेटे के लिए न्याय चाहती हूं। सिया और चेतन दोनों को फांसी मिलनी चाहिए। मैं मां हूं और सिया की भी मां है फिर भी मैं दोनों को मौत की सजा चाहती हूं।

क्या चाहते हैं केतन के पिता?

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा,'मेरा 26 साल का बेटा बिना किसी वजह के मार दिया गया। उसने कोई गलती नहीं की थी। मैं उसकी शादी की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसकी जगह मुझे अपना बच्चा खोना पड़ा। मैं चाहता हूं कि दोनों हत्यारों को फांसी की सजा मिले।'

Ketan Agrawal Parents PTI
केतन अग्रवाल के माता-पिता। Photo Credit: PTI

सिया ने केतन को क्यों मारा?

पुलिस ने बताया है कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। वह एक साल से ज्यादा समय से चेतन के साथ रिलेशनशिप में थी। नवंबर में उदयपुर में दोनों की शादी तय थी। सिया को अभी 29 जून तक पुलिस हिरासत में रखा गया है। 

इंसाफ के लिए क्या पहल हो रही है?

महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले में फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने और सीनियर वकील उज्जवल निकम को स्पेशल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने परिवार को जल्द न्याय का भरोसा दिया है। 

यह भी पढ़ें: 'दोषी को किले से गिराकर मार दो', सिया के पिता ने केतन मर्डर केस पर तोड़ी चुप्पी

लोग क्या चाहते हैं?

परिवार और स्थानीय लोग अब जल्द से जल्द सिया और चेतन को सख्त सजा मिलने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर वे जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं में अगर सख्त सजा नहीं मिली तो धीरे-धीरे और भी इस तरह के मामले सामने आएंगे। 

मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर केतन को दिया था धक्का

महाराष्ट्र में पुणे जिले के पास पुणे के पास लोहागढ़ किले में 18 जून को केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया ने उसे मिलने बुलाया। वहां कथित तौर पर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन अग्रवाल को धक्का देकर मार डाला। दोनों गिरफ्तार हैं और पुलिस केस की छानबीन कर रही है।


और पढ़ें