महाराष्ट्र के पुणे जिले के लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की हत्या पर देशभर में चर्चा हो रही है। 25 साल के इस युवक की हत्या का आरोप, युवक के मंगेतर सिया पर है। 18 जून को लोहागढ़ के किले से गिरकर केतन की मौत हो गई थी। अब हर दिन इस केस में नए खुलासे हो रहे हैं।
बचाव टीम के एक सदस्य सुनील गायकवाड़ ने आंखों देखी बताई, जब नीचे जाकर केतन की लाश ढूंढने में वह कामयाब हुए। जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो केतन का सिर कुचला हुआ था और उनके हाथ-पैरों पर कई चोटों के निशान थे।
यह भी पढ़ें: 'दोषी को किले से गिराकर मार दो', सिया के पिता ने केतन मर्डर केस पर तोड़ी चुप्पी
सुनील गायकवाड़ ने कहा, 'हमने एक मृत युवक को जमीन पर देखा। उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं। वह मौके पर ही मर चुका था।'
सब रो रहे थे, सिया शांत थी
केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर इस हत्या की साजिश रचने का आरोप है। सुनील गायकवाड़ ने बताया कि शव निकालते समय कई लोग घबराए हुए थे और रो रहे थे, लेकिन सिया बिल्कुल शांत दिख रही थी। उसमें कोई खास भावना नहीं दिखी।
सुनील गायकवाड़:-
सिर दबा हुआ था। हाथ-पैर पर चोट के निशान थे। साथ के लोगों ने बताया कि शव निकालने के दौरान सिया मौजूद थी, लोग जोर-जोर से रो रहे थे, परेशान थे, सिया शांत और भावहीन नजर आ रही थी।
यह भी पढ़ें: 5-स्टार होटल, 70 कमरे और ग्रैंड सरप्राइज पार्टी... केतन हत्याकांड में नया खुलासा
चेतन कौन था?
पुलिस जांच में पता चला कि सिया और चेतन पिछले छह महीनों से लगातार संपर्क में थे। दोनों के बीच 2004 बार फोन पर बात हुई है। हत्या वाले दिन दोनों एक कैफे में मिले और किले में ठीक कहां धक्का देना है, इसकी प्लानिंग की।
पुलिस क्या कह रही है?
पुलिस का कहना कि दोनों आरोपियों ने घटना से पहले और बाद में अपने फोन के सारे चैट इतिहास और रीसायकल बिन भी डिलीट कर दिए थे। सिया के भाई साहिल से भी पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: सगाई से मर्डर तक, केतन अग्रवाल केस में क्या-क्या हुआ? 10 प्वाइंट्स में समझिए
साहिल ने क्या बताया है?
साहिल ने पुलिस को बताया कि उसे सिया और चेतन के रिश्ते की जानकारी थी और उसने सिया को यह रिश्ता खत्म करने की सलाह दी थी। केतन की मौत शुरू में दुर्घटना लग रही थी, लेकिन बाद में सिया और चेतन की साजिश सामने आने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। केस की छानबीन चल रही है।