logo

ट्रेंडिंग:

मजाक-मजाक में पत्नी को 'बंदरिया' बोल दिया, एक घंटे बाद ही लगा ही फांसी

लखनऊ के इंदिरा नगर से एक मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर पति के एक मजाक से आहत होकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 23 साल की तनु के रूप में हुई है।

husband and wife

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक पति के केवल मजाक से पत्नी ने आत्महत्या कर ली। घर पर चल रहे मजाक में ही राहुल नाम के शख्स ने अपनी पत्नी तनु को 'बंदरिया' कह दिया था। कुछ देर बाद पता चला कि इसी से नाराज होकर तनु ने फांसी लगा ली। शव का पोस्टमार्टम कराकर तनु के परिवार को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस के पास इस मामले की शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

 

पत्नी तनु, जो हमेशा से मॉडलिंग की शौकीन थी। तनु अपने फैशन कपड़ों और स्किन केयर पर काफी ध्यान देती थी, जिससे यह साफ होता है कि वह अपनी सुंदरता को लेकर सतर्क रहती थी। पति-पत्नी यानी राहुल और तनु बुधवार को अपने रिश्तेदार के घर से लौटकर आए थे। घर में परिवार के सभी सदस्य एक साथ हंसी-ठिठोली कर रहे थे। इसी दौरान मजाक में राहुल ने पूरे परिवार के सामने तनु को 'बंदरिया'  कह दिया। इसके बाद घर का माहौल बदल गया क्योंकि तनु को राहुल का यह मजाक पसंद नहीं आया। मजाक के विरोध में तनु ने कुछ नहीं कहा और नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। परिवार वालों को समझ आ गया था कि तनु नाराज है, इसलिए उसे कुछ देर अकेला छोड़ देना ही ठीक समझा। परिवार वालों ने यह नहीं सोचा था कि इस मजाक का अंजाम इतना घातक हो जाएगा।

 

पत्नी तनु की आत्महत्या की खबर सबसे पहले पति राहुल को ही पता लगी। जब मजाक के करीब एक घंटे बाद तक तनु दिखाई नहीं दी, तो राहुल ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद राहुल ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा, जहां तनु कपड़ों का फंदा लगाकर लटकी हुई थी। इसके बाद राहुल ने कमरे का दरवाजा तोड़कर तनु को फंदे से उतारा और उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें- काजल की मां का आरोप, 'दहेज के लिए बेटी ने लिया था 10 लाख का लोन'

कैसा था तनु का मिजाज?

तनु 23 साल की थी। तनु की राहुल से कुछ साल पहले मुलाकात हुई थी। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों की शादी परिवार की रजामंदी से करीब चार साल पहले हुई थी। इन चार सालों में दोनों हंसी-खुशी राहुल के परिवार के साथ रहते थे।

 

तनु की मौत के बाद राहुल ने बताया कि बुधवार दोपहर वह, अपनी पत्नी तनु, साली अंजली और उनका बेटा अभय हंसी-खुशी घर लौटे थे और आपस में मज़ाक कर रहे थे। इसी दौरान अंजली के साथ मिलकर राहुल ने तनु का मजाक उड़ाया। इसके बाद राहुल खाना लाने के लिए बाजार चला गया। बाजार से लौटकर राहुल ने तनु को जोर से आवाज दी लेकिन वह कमरे से बाहर नहीं आई। इसके बाद पूरे परिवार ने कमरे के पास पहुंचकर तनु को फंदे से लटका हुआ देखा, जिसे देखकर सभी दंग रह गए।

 

यह भी पढ़ें-BHU में दो छात्र गुटों की हिंसक झड़प, पत्थरबाजी, कैंपस में भारी पुलिस तैनाती

क्या पुलिस को शिकायत की गई?

तनु का शव देखकर घर वाले सदमे में डूब गए हैं। डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम के बाद तनु का शव परिवार को सौंप दिया गया है। फिलहाल अभी तक परिवार वालों ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap